जानें ऐसा क्या है इस गाय में, जो हर रोज दर्शन करने आते हैं हजारों लोग…कारण है बेहद दिलचस्प….

समुद्र मंथन के बारे में तो आप सभी ने सुना ही होगा। समुद्र मंथन के दौरान 14 रत्न उत्पन्न हुए थे। इनमें से एक थी कामधेनु गाय। पौराणिक कथाओं में कामधेनु गाय की व्याख्या एक चमत्कारी गाय के रूप में की गई है।

हिंदू धर्म में इसे देवी का रूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि यह एक चमत्कारी गाय है और इसमें कई सारी दैवीय शक्तियां हैं। मान्यताओं के अनुसार इस गाय के दर्शन मात्र से लोगों की सारी परेशानियां दूर हो जाती है।

जानें ऐसा क्या है इस गाय में

अब अगर इतना कुछ जानने के बाद आप भी कामधेनु गाय के दर्शन पाना चाहते हैं तो आपको बिहार का रूख करना होगा। जी हां,बिहार की राजधानी पटना में एक ऐसी ही गाय है जो एक सामान्य गाय से बिल्कुल अलग है।

पटना सिटी के पटनदेवी मंदिर में है यह गाय। मंदिर के महंत ने इस गाय का नाम लक्ष्मी रखा है। इस मंदिर के पुजारी के अनुसार, साल 2011 में लक्ष्मी के पैदा होते ही उसकी मां मर गई।

इसके बाद लक्ष्मी का पालन पोषण मंदिर के सभी महंतो द्वारा बाकी के अन्य गायों के साथ किया गया। कई सारे गायों के बीच रहते हुए भी लक्ष्मी सबसे अलग थी।

हैरान कर देने वाली बात तो यह थी कि, बिना गर्भधारण किए हुए महज एक साल के अंदर ही लक्ष्मी ने दूध देना शुरू कर दिया। ऐसा होते देख मंदिर के महंत ने इसे देवी की इच्छा करार दिया।

उस दिन से आज तक हर रोज लक्ष्मी 10 से 12 लीटर दे रही है। इस दूध से बनाई गई खीर से ही देवी मां का पहला भोग लगता है।

हालांकि मंदिर में आने वाले सभी भक्तों को इसके दर्शन की अनुमति नहीं दी जाती है। लक्ष्मी को मंदिर के पिछले हिस्से में रखा गया है। लक्ष्मी को नियमित रूप से केला और गुड़ खिलाया जाता है।

हॉलीवुड अभिनेत्री खूबसूरती बढ़ाने के लिए अपने खून से बने मॉइश्चराइजर

बता दें, यहां मंदिर और लक्ष्मी के भक्तों में बिहार के पूर्व डीजीपी से लेकर पटना के एसएसपी तक शामिल हैं।

आपको बता दें, पटनदेवी मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक हैं। देवी भागवत और तंत्र चूड़ामणि के अनुसार, सती की दाहिनी जांघ यहीं गिरी थी। वैसे तो यहां सालभर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, लेकिन नवरात्र के दौरान यहां काफी भीड़ होती है।

दूर-दूर से लोग यहां देवी मां के दर्शन को आते हैं और साथ ही लोगों की यह तीव्र इच्छा होती है कि उन्हें लक्ष्मी की भी एक झलक मिले।

LIVE TV