जानिए सोनाली बेंद्रे की कैंसर से लड़ने में किसने की मदद

सोनाली बेंद्र हाल ही में अमेरिका से भारत आई हैं। न्यूयॉर्क गई हुई थीं। जैसा कि आप सभी जानते हैं कि सोनाली पिछले पांच माह से न्यूयॉर्क में कैंसर का इलाज कर रही थीं। फिलहाल वह अपने परिवार के साथ मुंबई में हैं और अपनी यादों को तरोंताजा कर रही हैं। सोनाली ने अपनी हर एक्टीविटीज के बारे में सोशल मीडिया पर अपडेट करती हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन रूपा के लिए एक बेहद इमोशनल पोस्ट लिखा और साथ में उनके साथ तस्वीरें भी शेयर कीं।

जानिए सोनाली बेंद्रे की कैंसर से लड़ने में किसने की मदद

सोनाली बेंद्रे को हाई ग्रेड कैंसर मेटास्टेटिस हुआ था, जिसके बाद वह अपने पति गोल्डी बहल और बहन रूपा के साथ यूएस चली गई थीं। कैंसर की लड़ाई के दौरान सोनाली का परिवार उनके साथ रहा। इंडिया लौट आने के बाद सोनाली ने अपनी बहन एक लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखा है और अपनी बहन को एक बहादुर महिला बताया। हालांकि सोनाली खुद भी चेहरे पर स्माइल लिए बहादुरी से कैंसर का सामना कर रही हैं। सोनाली ने लिखा बड़ी बहन दोस्त के साथ आपको हर मुसीबत से बचाने वाली होती है। वह आपकी बात सुनती है, समझाती है और दुख में साथ देती है। उसी तरह रूपा ताई ने उनके लिए भी बहुत कुछ किया है। वह हमेशा मेरे साथ थीं। मेरे ठीक होने में रूपा ताई की बड़ी भूमिका है जिन्होंने मेरा बहुत ख्याल रखा। वह मेरे अच्छे और बुरे दिनों में हमेशा साथ रहीं।

कोपा डेल रे : रियल ने मेलिला को 6-1 से हराया

इमोशनल पोस्ट लिखने के साथ सोनाली ने बहन के साथ गणेश उत्सव की फोटोज भी शेयर की हैं। सोनाली की बड़ी बहन कैंसर के इलाज के दौरान उनका ख्याल रखती थीं।

जानिए सोनाली बेंद्रे की कैंसर से लड़ने में किसने की मदद

सोनाली बेंद्रे के पति गोल्डी बहल ने एएनआई को बताया कि- सोनाली का इलाज खत्म हो चुका है। उन्होंने बहुत जल्दी रिकलर किया है। लेकिन बीमारी दोबारा हो सकती है जिसके लिए रेगुलर चेकअप कराना जरूरी है।

जानिए सोनाली बेंद्रे की कैंसर से लड़ने में किसने की मदद

अब सोनाली बेंद्रे मुंबई आकर काफी खुश हैं।

LIVE TV