जानिए चंद्रयान-2 के शानदार प्रदर्शन , जल्द ही तीसरी कक्षा में प्रवेश…

देश के दूसरे चंद्रमिशन चंद्रयान-2 का पृथ्वी की कक्षा में शानदार प्रदर्शन चल रहा है। वहीं भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो ने बताया कि गुरुवार आधी रात 01:08 बजे चंद्रयान ने धक्का देने वाले प्रणोदन प्रणाली के जरिए दूसरी कक्षा में उछाल भरी है और 251 गुणा 54,829 किमी की ऊंचाई हासिल कर ली है।

 

बतादें की इसरो ने बताया कि अंतरिक्ष यान के सभी पैरामीटर सामान्य हैं। 29 जुलाई को दोपहर 2:30 से 3:30 बजे के बीच चंद्रयान-2 तीसरी कक्षा में प्रवेश करेगा। खबरों के मुताबिक इसरो के चंद्रयान-2 की बड़ी गतिविधियों में धरती से जुड़ी उछाल, चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश, चंद्रमा की कक्षा में उछाल, विक्रम का अलग होना और विक्रम का चांद की सतह को छूना शामिल हैं।

अमित शाह ने किया एलान प्रदेश को देंगे 65,000 करोड़ की 292 परियोजनाओं की सौगात…

दरअसल मिशन के तय कार्यक्रम के मुताबिक, लैंडर विक्रम चांद की सतह पर आहिस्ता-आहिस्ता उतरेगा और रोवर प्रज्ञान चांद की सतह की पड़ताल करेगा। चांद की कक्षा में प्रवेश 14 अगस्त को होना है। वहीं सात सितंबर को चंद्रयान-2 चांद के दक्षिणी ध्रुव के उस हिस्से पर उतरेगा, जहां आज तक किसी देश का मिशन नहीं गया है। ऐसा करने वाला भारत दुनिया का पहला देश होगा।

 

 

LIVE TV