जलकर मर चुकी महिला, लेकिन 14 साल बाद जिंदा देख चौंक गई पुलिस…..

जैसा की हम सब जानते हैं की दफ़न किये गए लोग कभी भी वापस नहीं आते अगर कुछ रह जाता हैं तोह वो हैं उनकी आत्मा। अगर मरे हुए लोग वापस आते भी हैं तो ऐसा सर्फ फिल्मों में होता हैं। ऐसा ही एक किस्सा गुजरात में हुआ है। जिसके बारे में जानकर आप चौक जाएगें। जहां 14 साल पहले एक महिला मर चुकी थी। लेकिन अब वो वापस आ गई हैं।

dead

गुजरात के प्रकाश अमृतभाई पांचाल की शादी 17 साल पहले भीखिबेन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद भीखिबेन को विजुभा राठौड़ नाम के व्यक्ति से प्यार हो गया और वह अपने पति प्रकाश से अलग हो गई। सभी लोग एक ही गांव में रहते थे।

भीखिबेन पहले से ही प्रकाश अमृतभाई पांचाल से शादी कर चुकी थी इसी कारण विजुभा भीखिबेन से शादी नहीं कर सकता था। भीखिबेन का पहले से एक बेटा भी था। इस कारण अपने प्यार को छुपाए रखने के लिए विजुभा और भीखिबेन ने एक खतरनाक प्लान तैयार किया।

सूत्रों के मुताबिक पता चला है कि साल 2005 में 6 फरवरी के दिन भीखिबेन और प्रकाश के बीच किसी बात को लेकर काफी बहस हुई थी बाद में भीखिबेन अपने कमरे में सोने के लिए चली गई,  लेकिन रात के वक्त न जाने भीखिबेन कहा गायब हो गई।

अब नेत्रहीन बच्चे भी कर सकेंगे पढ़ाई, बिहार में शुरू होगी ‘दृष्टिबाधित बच्चों’ के लिए स्पेशल क्लासेज !

परिजनों की काफी तलाश के बाद भी वह नहीं मिली। इस दौरान परिजनों को घर के पीछे एक महिला की लाश मिली लेकिन परिवार के लोग शव को पहचानने में असफल रहे। मृत महिला के शरीर पर भीखिबेन के कपड़े देख परिवार के सदस्यों को लगा कि भीखिबेन ने खुद को आग के हवाले कर आत्महत्या कर ली। जिसके बाद पुलिस ने आत्महत्या का मामला दर्ज कर लिया।

महोबा में पहाड़ के पास अचानक विस्फोट से मजदूर की मौत, एक गंभीर घायल

14 साल बीत जाने के बाद अचानक भीखिबेन जिंदा मिली। दरअसल हुआ यूं कि प्रकाश का दोस्त कुछ काम के लिए गुजरात के मेहसाणा गया हुआ था। जहां उसने 14 साल बाद भीखिबेन को देखा। जब दोस्त ने भीखिबेन के बारे में और जांच पड़ताल की तो पता चला कि उसने अपने प्रेमी विजुभा से शादी कर ली है। प्रकाश के दोस्त ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

जिसके बाद पुलिस की पूछताछ में भीखिबेन ने बताया कि उसने और विजुभा व उसके दोस्तों ने मिलकर भाग जाने की तैयारी की। भीखिबेन ने पुलिस को बताया कि उसने, विजुभा और उसके दोस्तों ने मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला का अपहरण किया और उसकी हत्या कर दी। इस दौरान मृत महिला पर भीखिबेन के कपड़े डाल दिए और उसके चेहरे को आग लगा दी थी ताकि लोग उसे पहचान न सकें। पुलिस ने मामले में भीखिबेन और विजुभा के साथ कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

 

 

LIVE TV