जंतर मंतर पर किसान संसद : आज महिलाएं करेंगी संचालन, पंजाब व दूसरे राज्यों से शामिल होंगी प्रदर्शनकारी

दिल्ली की सीमाओं पर डटे किसानों के आंदोलन के 8 माह पूरे हो चुके हैं। इस दौरान महिलाएं भी जंतर मंतर पर आज किसान संसद का संचालन करेंगी। महिलाएं इस दौरान भारतीय कृषि व्यवस्था और आंदोलन में उनकी भूमिका के साथ कृषि कानूनों के तमाम पहलुओं पर अपनी राय रखेंगी।

किसान संसद में शामिल होने के लिए देश में अलग-अलग राज्यों से महिला किसान मोर्चे के साथ पहुंच रही हैं। किसान संसद के तीन सत्र के दौरान महिलाएं कृषि कानून, मंडी एक्ट पर विचार रखेंगी। इससे उन्हें सभी पहलुओं चर्चा जिससे किसानों की आवाज सरकार तक पहुंचाने में अपनी भूमिका निभा सकें।

LIVE TV