छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने युवती और युवती के परिजनों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा !

रिपोर्ट – अमृत लाल

बस्ती : छेड़खानी का विरोध करने पर गांव के दबंगों ने युवती और युवती के परिजनों को गांव में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा | आधा दर्जन महिलाएं घायल हो गयी हैं |

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ  के गृह जनपद  गोरखपुर के बगल जिला बस्ती में महिलाओं पर हो रहे  अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा है |

आए दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी पुलिस को सख्त निर्देश देते हैं कि महिलाओं पर हो रहे अपराध में  तत्काल कार्रवाई की जाए लेकिन राजनीतिक दलों के दबाव के चलते बस्ती पुलिस आरोपियों को कहीं ना कहीं  बचाने में लगी रहती है |

आए दिन महिलाओं पर अपराध होने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पीड़ितों को ही थाने से  खदेड़ दिया जाता है |

हर दिन शिकायतें मिलती हैं की प्रार्थना पत्र थानों पर नहीं लिया जाता है | ऐसे में कहीं ना कहीं योगी के आदेश  का बस्ती पुलिस पर असर नहीं दिख रहा है |

बस्ती जिले के नगर थाना क्षेत्र के राजघाट गांव में जहां दबंगो ने छेड़खानी का विरोध करने वाली महिला और युवतियों को गांव में दौड़ा कर पीटा | जिससे आधा दर्जन महिला और युवतियां घायल हो गई और परिजनों में भय व्याप्त है |

वहीं जब पीड़ित परिवार घायल अवस्था में न्याय के लिए नगर थाने पर पहुंचे तो नगर थाने की पुलिस ने यह कह कर थाने से खदेड़ दिया की जाओ अभी कोई कार्यवाही नहीं होगी |

 

अनोखी शादी: वृद्धा ने करवाई गाय के बछड़े और बछिया की शादी ! इस शादी के पीछे थी ये वजह…

 

बस्ती जिले के नगर थाना छेत्र के राजघाट मुहल्ले में एक युवती की आबरू लूटने वाले कुछ दबंगो का विरोध करने वाली युवतियां और महिलाओं को बुरी तरह से पीटा गया है |

वहीं नगर पुलिस राजनीतिक दबाव के कारण महिला के पक्ष में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है | पीड़ित और उसके परिजनों ने पुलिस अधीक्षक बस्ती से गुहार लगाई तो पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक नगर को कार्यवाही के निर्देश दिए हैं |

लेकिन पुलिस की निष्क्रियता के कारण ही आज महिलाओं की इज्जत की सुरक्षा करना काफी कठिन दिख रहा है | यूपी पुलिस इन छोटे-छोटे मामलों को गम्भीरता से ले तो प्रदेश में आये दिन हो रही बलात्कार, छेड़खानी की घटनाओं पर लगाम लग सकती है |

 

LIVE TV