अनोखी शादी: वृद्धा ने करवाई गाय के बछड़े और बछिया की शादी ! इस शादी के पीछे थी ये वजह…

रिपोर्ट – रूपेश मंसुरे

मध्य प्रदेश : आपने एक से बढ़कर एक शादी समारोह देखे होंगे लेकिन आज हम आपको एक ऐसी अनूठी शादी दिखाने जा रहे हैं जिसके बारे में आपने ना कभी सुना होगा और ना ऐसी शादी के आप गवाह बने होंगे |

बैतूल के आमाबघोली गांव में गाय के बछड़े और बछिया ने पूरे रीति रिवाजों के अग्नि को साक्षी मानकर साथ सात फेरे लिए | बछड़े बछिया का विवाह बिल्कुल वैसा ही हुआ जैसा कोई आम विवाह होता है |

पूरा गाँव इस अनोखी शादी का गवाह बना | आखिर इस अनोखी शादी के पीछे वजह क्या थी और किसने ये शादी करवाई ये देखिए इस खास खबर में…

बैतूल की मुलताई तहसील के आमाबघोली गाँव की उमादेवी राठौर निःसंतान हैं लेकिन उनके घर पर आज शादी का पंडाल सजा है | पंडित जी मंत्रोच्चार कर रहे हैं |

लेकिन अब आप चौंक जाएंगे क्योंकि ज़रा अग्नि के आसपास सात फेरे ले रहे दूल्हा दुल्हन को देखिए | दूल्हा गाय का एक बछड़ा है तो दुल्हन बछिया है |

पूरा गाँव शादी में शामिल हुआ है और लोग बछड़े बछिया की शादी में बने लज़ीज़ भोजन का लुत्फ उठा रहे हैं | हैरत की बात ये है कि इस अनोखे विवाह की तैयारियां पिछले चार महीने से जारी हैं |

 

पुलिस की सफलता, कालबेलिया गैंग के 5 शातिर अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार !

 

दरअसल 70 साल की उमादेवी की कोई संतान नहीं है | छोटी उम्र में ही उनके पति की मृत्यु हो गई थी | कुछ महीने पहले उन्हें एक पुरोहित ने बताया कि अगर वो जीवित रहते वृषोत्सर्ग यज्ञ यानी बछड़े बछिया का ब्रम्ह विवाह करवाती हैं तो उन्हें और उनकी तीन पीढ़ियों को मोक्ष मिल जाएगा |

बस यही वजह थी कि उमादेवी ने बछड़े बछिया का एक जोड़ा खरीदकर अपनी संतान की तरह उनका भव्य विवाह किया |

मोक्ष प्राप्ति के लिए करवाई गई इस अनूठी शादी में हर वो रस्म अदा की गई जो ब्रम्ह विवाह में ज़रूरी होती है | विवाह करवाने वाले पुरोहित ने बताया कि इस वृषोत्सर्ग यज्ञ का उल्लेख पुराणों में है जिसका बहुत महत्व माना गया है और इसे मोक्ष के लिए करने का रिवाज है |

दखें वीडियो :

हालांकि इस खबर के माध्यम से हम ये तो बिल्कुल साबित नहीं कर रहे कि इस तरह के किसी अनुष्ठान से मोक्ष मिल जाएगा लेकिन ये आयोजन अपने आप मे अनूठा था और भारत के गांवों में सदियों से मौजूद अनोखी और रहस्यमय परंपराओं को उजागर करता है | बहरहाल, इस पर वाद विवाद कुछ भी हो लेकिन बछड़े बछिया की इस अनूठी शादी ने लोगों को खूब गुदगुदाया |

 

LIVE TV