छात्रा से छेड़खानी को लेकर दो समुदाय भिड़े, तीन की मौत

छात्राबिजनौर। थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत शुक्रवार सुबह पैंदा गांव में रहले वाली 10वीं की अल्पसंख्यक छात्रा को स्कूल जाते समय गांव के ही संसार सिंह के परिवार के लड़के द्वारा छेड़खानी करने पर दोनों पक्षों में वाद-विवाद हो गया। संसार सिंह पक्ष द्वारा फायरिंग की गयी। जिसमें एहसान (26) पुत्र अली हसन की मौके पर मृत्यु हो गयी। जबकि फायरिंग में घायल सरफराज (18) पुत्र जुल्फकार व अनुसुद्दीन (46) वपुत्र हसन की उपचार के दौरान मृत्यु हो गयी। वादरात में 12 व्यक्ति घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने फुरकान की तहरीर के आधार पर सरताज सिंह के विरूद्ध मुकदमा पंजीकृत वारदाम में शामिल अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं। पुलिस के उच्च अधिकारी भारी बल के साथ गांव में मौजूद हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस ने छ: लोगों को हिरासत में भी लिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के बाद तनाव तौ फैला हुआ है, लेकिन स्थिति नियंत्रण में है।

LIVE TV