चुनावी विवादों में घिरे खुरई के एसडीएम को हटाया

भोपाल | मध्य प्रदेश के सागर जिले के खुरई विधानसभा क्षेत्र में 28 नवंबर को हुए चुनाव के दो दिन बाद ईवीएम मशीनों के जिला मुख्यालय पहुंचने के मामले में अनुविभागीय अधिकारी, राजस्व (एसडीएम) विकास सिंह को हटा दिया गया है।

download

आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सागर की अपर कलेक्टर तन्वी हुड्डा को उनके वर्तमान कार्य के साथ निर्वाचन प्रक्रिया की समाप्ति होने तक अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) खुरई का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी विकास सिंह को खुरई से स्थानांतरित कर भोपाल पदस्थ किया गया है।

ज्ञात हो कि राज्य में मतदान 28 नवंबर को हुआ था और खुरई विधानसभा क्षेत्र की ईवीएम दो दिन बाद सागर जिला मुख्यालय पहुंची थी।

तेलंगाना में मतदान जोरों पर, शुरूआती घंटों में हुआ 10 फीसदी अधिक मतदान

इसको लेकर विकास सिंह पर कांग्रेस ने गंभीर आरोप लगाए थे। खुरई विधानसभा क्षेत्र से परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह भाजपा के उम्मीदवार है। इन आरोपों के बाद आयोग के निर्देश पर सिंह को खुरई से हटाया गया है।

LIVE TV