चीन के बाद अब वहां की मीडिया ने की ‘गंदी बात’

एनएसजी में भारतनई दिल्ली। एनएसजी में भारत के मुद्दे पर चीन की सरकारी मीडिया ने एक नया राग अलापा है| चीनी मीडिया ने कहा है कि भारत एनएसजी मुद्दे पर हमें बेवजह बदनाम कर रहा है। भारत को इससे बचने की ज़रुरत है|

चीनी के अखबार ‘ग्लोबल टाइम्स’ ने इस बाबत अपने एडिटोरियल में लिखा है कि एनएसजी में भारत की सदस्यता को रोकने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चीन को कुसूरवार बताया जा रहा है| जबकि भारत के विरोध में कई अन्य देश भी थे| इन सभी देशों ने एनटीपी के मुद्दे पर भारत क विरोध किया था|

अखबार ने सवाल उठाते हुए कहा है कि परमाणु अप्रसार संधि (एनपीटी) पर हस्ताक्षर किये बगैर किसी भी देश को एनएसजी की सदस्यता कैसे दे दी जाये? भारत इसका हकदार कैसे हो गया?

चीनी मीडिया में यह भी कहा जा रहा है कि हमारा देश ‘नियमों का पालन’ कर रहा है। जबकि परमाणु अप्रसार संधि पर हस्ताक्षर किए बिना ही भारत एनएसजी की सदस्यता चाहता है| हमारा देश इसका समर्थन नहीं कर सकता।

चीन की मीडिया ने भारतीय मीडिया पर भी अपनी भड़ास निकाली है और कहा है कि भारत में यह कहा जा रहा है कि एनएसजी में 48 में से 47 देश भारत का समर्थन कर रहे हैं। जबकि हकीकत यह है कि चीन सहित कुल 10 देश भारत की सदस्यता के विरोध में हैं|

LIVE TV