चाकू मांगने पर, गुस्साए वेटर ने महिला पर किया अटैक…

मुंबई में अंधेरी पुलिस ने रविवार को 23 वर्षीय वेटर निशांत गोवडे को गिरफ्तार किया है। उस पर आरोप है कि उसने कथित तौर पर एक महिला पर चाकू से हमला किया है। पुलिस ने बताया कि महिला ने मुंबई के होटल में वेटर से केक काटने के लिए चाकू मांगा था।

चाकू मांगने पर, गुस्साए वेटर ने महिला पर किया अटैक...

 बताया जा रहा है कि 30 वर्षीय घायल महिला का नाम फर्जना मिरात है। वह एनआरआई है। मिरात होटल में अपनी सालगिराह मनाने आई थी। वेटर ने मिरात की गर्दन पर हमला किया था, जिससे उनकी गर्दन पर चोट आ गई।

तीसरे टेस्ट में एल्गर होंगे दक्षिण अफ्रीका के कप्तान

पुलिस का कहना है कि मिरात रविवार की सुबह दक्षिण अफ्रीका से भारत आई थीं। वह पोरबंदर में होने वाले शादी समारोह में भी शामिल होने वाली थीं। जिस वक्त उनपर हमला हुआ तब उनकी मां उनके साथ थीं।

अधिकारी ने बताया, “मिरात की शादी की सालगिराह थी। उन्होंने कई चीजें ऑर्डर की और वेटर को 6-7 बार बुलाया। इसके बाद उन्होंने केक भी ऑर्डर किया।”

हालांकि बाद में आरोपी वेटर केक लेकर आया। लेकिन वह केक के साथ चाकू नहीं लाया था।

तो उन्होंने वेटर को जल्दी से चाकू लाने को कहा। पुलिस ने बताया कि मिरात ने जिस तरह से वेटर को ऑर्डर दिया, वह तरीका उसे पसंद नहीं आया। लेकिन बदले में वेटर ने कुछ भी नहीं कहा।

पुलिस अधिकारी ने बताया, “वेटर चाकू लेकर वापस लौटा लेकिन उसे मिरात को देने के बजाय उनकी गर्दन पर हमला कर दिया।

मिरात आश्चर्य में रह गईं। इसकी जानकारी उन्होंने फिर पुलिस को दी।”

इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 326 के तहत मामला दर्ज किया।

पुलिस ने मिरात और उनकी मां के बयान ले लिया हैं। और मामले की जांच की जा रही है।

LIVE TV