चंडीगढ़ में कांग्रेस पर जमकर बरसे PM मोदी, दिया ऐसा बयान जिसने बदल दी युवाओं की सोच

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को चंडीगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए पूछा कि इस बार का आईपीएल तो देखा होगा न आपने। मजा आया। यही आईपीएल वर्ष 2009 और 2014 में भी हुआ था। तब भी देश में चुनाव चल रहे थे, लेकिन तत्कालीन सरकार ने देश में आईपीएल कराने से मना कर दिया।

Prime-Minister-Modi

कहा कि हम यह खतरा नहीं उठा सकते। इस बार भी देश में चुनाव हैं। आईपीएल भी हुआ। रामनवमी भी मनाई गई। ईस्टर भी मनाया और रमजान भी मना रहे हैं। अब समझ लीजिए जो लोग चुनाव के साथ आईपीएल नहीं करा सकते, वह सरकार क्या चलाएंगे?

हिमाचल में मतदाताओं को रिझाने की नयी कोशिश, पोलिंग बूथ के बाहर लगेंगे सेल्फी पॉइंट

प्रधानमंत्री सेक्टर 34 स्थित मैदान में भाजपा प्रत्याशी किरण खेर के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। सभा में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मोदी मोदी के नारों से पूरा सभास्थल गूंज रहा था।

पीएम ने लोगों से पूछा कि आपको फैमिली फर्स्ट वाली सरकार चाहिए कि इंडिया फर्स्ट वाली? देश ने वर्ष 2014 में मजबूर सरकार को छोड़कर बुलंद हौसले वाली मजबूत सरकार को चुना था।

LIVE TV