गलवान घाटी के शूर वीरों की शौर्य गाथा पर बनेगी फिल्म

हाल ही में गलवान घाटी में चीनी और भारतीय सेना के बीच हुई झड़प में शहीद हुए 20 भारतीय सैनिकों की शहादत पर फिल्म बनाने का अजय देवगन ने एलान किया है। यह फिल्म अजय देवगन प्रोडक्शन कम्पनी और सोशल मीडिया हैंडलिंग के द्वारा बनाई जाएगी | इससे पहले भी बॉलीवुड ने कई ब्लॉकबस्टर देश भक्ति से जुडी फ़िल्में दी हैं | इसी कड़ी में बॉलीवुड के एक्टर अजय देवगन ने भी गलवान घाटी के ऊपर फिल्म बनाने का एलान किया हैं |

यह फिल्म गलवान घाटी में हुई झड़प में हीद हुए वीर जवानों के ऊपर आधारित होगी | ऐसे कई फिल्म बॉलीवुड बना चुकी हैं |आइये बात करते हैं कई सुपर हिट फिल्मों की:

केसरी (kesari)
12 सिंतबर 1897 को भारत के सारागढ़ी में हुए महान युद्ध पर आधारित ये फिल्म भारतीय सेना पर बनी सबसे महानतम फिल्मों में से एक है। परतंत्र भारत की सिक्ख रेजीमेंट के 21 सैनिकों ने हजारों पठानों से लोहा लिया और भारत के गौरव को ऊंचा किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार मुख्य भूमिका में थे, उनके अपोजिट थीं परिणीति चोपड़ा। इसमें अक्षय कुमार वीर बहादुर हवलदार ईशर सिंह के रोल में थे।

उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक (URI) The Surgical strike
उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक साल 2019 के जनवरी महीने में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में विक्की कौशल ने भारतीय सेना के मेजर विहान सिंह शेरगिल की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में दमदार अभिनय की वजह से उन्हें नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उरी द सर्जिकल स्ट्राइक फिल्म भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में की गई सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है। 

LIVE TV