गठबंधन पर राजभर का बयान, बोले- BJP शर्तें मान ले तो विचार करेंगे

आगामी विधान सभा चुनाव को देखते हुए उत्तर प्रदेश पर सियासी रंग चढ़ गया है। चुनाव से पहले अलग-अलग दल के नेता सियासी जोड़तोड़ की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में भारतीय जनता पार्टी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह से सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने मुलाकात की है।

यूपीः BJP प्रदेश अध्यक्ष से मिले ओमप्रकाश राजभर, ओवैसी और NDA में शामिल  होने पर ये कहा - UP assembly Elections sbsp chief om prakash rajbhar met up  bjp president ntc - AajTak

इस मुलाकात के बाद राजभर के एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। इस चुनावी बैठक में यूपी के बीजेपी उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह मौजूद थे। हलांकि ओम प्रकाश राजभर कहना है कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। देश पहले कृषि प्रधान था, अब जाति प्रधान देश है। हम पिछली जाति से आते हैं। वह भी पिछड़ी जाति से आते हैं। इसलिए हम मुलाकात करते रहते हैं।

गठबंधन के सवाल पर मीडिया से बात करते हुए राजभर ने कहा, कौन नहीं चाहता ओम प्रकाश से गठबंधन हो जाए। हमारी पांच शर्तें हैं। अगर बीजेपी शर्तें मान लें तो उसके बाद विचार करेंगे। क्योंकि मैं धोखा खा चुका हूं। एक शर्त ये है कि चुनाव जीतने पर पिछड़ी जाति का नेता ही मुख्यमंत्री होगा। प्रदेश 52 फीसदी पिछड़ी आबादी है। ऐसे कैसे कि वोट हमारा और राज तुम्हारा। अब ऐसा नहीं होगा। वोट हमारा होगा और राज भी हमारा होगा। हम 2022 करके दिखाएंगे।

LIVE TV