खेल मंत्री ने दिलाया भरोसा,सैन फ्रांसिस्को में फंसे पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ीयों की मदद करेंगे

अमेरिका में फंसे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी अशोक दीवान को मदद मिलेगी. खेल मंत्री किरण रिजिजू ने ट्वीट कर उन्हें मदद का भरोसा दिलाया है. पूर्व हॉकी खिलाड़ी ने भारतीय अधिकारियों से कोरोना वायरस के कारण पैदा हुए मुश्किल हालात में मदद की गुहार लगाई थी।

भारतीय हॉकी खिलाड़ी

खेल मंत्री ने ट्वीट कर बताया, ‘हॉकी ओलंपियन अशोक दीवान अमेरिका में फंसे हैं और अस्वस्थ हैं. सैन फ्रांसिस्को में भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है. वे चिकित्सक भेज रहे हैं, ताकि उनका तत्काल उपचार किया जा सके।अशोक दीवान ने 1976 ओलंपिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था. उन्होंने भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के अध्यक्ष नरेंद्र बत्रा से मदद की गुहार लगाई थी।

अमेरिका में लगातार तीसरे दिन भी मौत का मंजर, इतने हजार लोगों की मौत…

नरेंद्र बत्रा को लिखे अपने पत्र में 65 साल के दीवान ने कहा कि उन्होंने कैलिफोर्निया में पिछले सप्ताह उच्च रक्तचाप के कारण अस्पताल में अपना इलाज कराया था।खेल मंत्री किरण रिजिजू ने अशोक दीवान को पिछले साल सितंबर में सम्मानित किया था. दीवान 1975 विश्व कप के स्वर्ण पदक विजेता हैं और 1976 के मॉन्ट्रियल ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

दीवान ने कहा कि वह 20 अप्रैल को वापस भारत आने वाले थे, लेकिन लॉकडाउन के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाएगा. भारत में भी कोविड-19 के कारण 21 दिनों का लॉकडाउन जारी है और यातायात प्रतिबंध भी लागू हैं।

LIVE TV