खेत में गिरी आसमान से अजीब और तेज़ आवाज की डिवाइस, ग्रामीण डरे, मची अफरातफरी !

रिपोर्ट – कपिल सिंह

बुलंदशहर: जिले में हवा की क्वालिटी परखने के लिए दिल्ली मौसम विभाग से उड़ाई गई रिसर्च डिवाइस बुलंदशहर में एक ईंख के खेत मे आ गिरी। इससे इलाके में दहशत के साथ अफरातफरी का माहौल बन गया।

घटना स्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। सूचना के बाद पहुंचे मौसम विभाग और पुलिस के अधिकारियों ने डिवाइस को बंद कर सील कराया। मौसम विभाग के आला अफसरों को भी इस घटना की जानकारी दी गई है।

बुधवार की शाम बुलंदशहर नगर से करीब आठ किलोमीटर दूर गांव बैर की मड़इया में किसान ईंख के खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आवाज के साथ ईंख के खेत मे अचानक एक बैलून नुमा डिवाइस आ गिरी।

धांधली के चलते प्रतापगढ़ में इस पार्टी के 17 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज

इससे खेतों में भगदड़ मच गई। खेत मे गिरी इस डिवाइस से तेज आवाज आ रही थी, इसलिए किसानों ने अनहोनी की आशंका को भांपते हुए पुलिस और मौसम विभाग के अफसरों को सूचना दी।

मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने मौके पर पहुंचकर डिवाइस को किसी तरह बन्द किया। प्रारम्भिक पड़ताल में सामने आया है कि मौसम विभाग की इस डिवाइस में कंट्रोल यूनिट नहीं थी।

कंट्रोल यूनिट न होने के कारण रिसर्च डिवाइस ने नियंत्रण खो दिया और वह ईंख के खेत मे आ गिरी। पुलिस और मौसम विभाग की संयुक्त टीम ने डिवाइस को सील कर मौसम विभाग के बड़े अफसरों को जानकारी दे दी है।

वहीं घटना से इलाके में जहां अफरातफरी का माहौल बन गया, वहीं सरकार के होश भी उड़ गए। हालांकि डिवाइस को सील करने के बाद सभी ने राहत की सांस जरूर ली।

LIVE TV