क्या आप जानते हैं जायफल के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में…

जायफल या Nutmeg एक खुशबूदार मसाला है, जिसका भोजन में उपयोग भूख बढ़ाने, पाचन तंत्र को ठीक रखने, गैस, कब्ज व बदहजमी को दूर करने आदि के लिए किया जाता है। इसका सेवन दांत दर्द, हृदय रोग, दस्त, खाँसी, उलटी, जुकाम आदि समस्याओं को दूर करने में भी लाभकारी है।

जायफल के अलावा जायफल का तेल भी स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभकारी होता है। जायफल तेल का उपयोग कॉस्मेटिक और कई तरह की दवाइओं को बनाने में भी उपयोग किया जाता है। सर्दियों के मौसम में जायफल का सेवन ज़रूर करना चाहिए। इसका सेवन आपको सर्दी से बचाकर शरीर को हल्की गर्माहट भी प्रदान करता है। इसीलिए आज हम भी आपको जायफल तेल के फायदे (Jaiphal tel ke fayde) अवगत कराने जा रहे हैं…

क्या आप जानते हैं जायफल के तेल से होने वाले इन फायदों के बारे में...

1. जोड़ों का दर्द

जोड़ों में दर्द होने पर जायफल तेल में सरसों का तेल मिलाकर मालिश करें। इसकी मालिश से जोड़ो का दर्द ठीक हो जाता है।

बंगाल में फिर खूनी हिंसा, BJP और TMC के आधा दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं के मरने की…

2. दांत दर्द

जायफल के तेल में रुई के फोहे को भिगो दे और जिस जगह दाँत में दर्द हो रहा हो वहां इस रुई के फोहे को रख दे। इससे दाँत दर्द ज़ल्दी ठीक हो जाएगा।

3. पेट दर्द

पेट में होने वाले दर्द पर जायफल के तेल की 2 से 3 बूंद चीनी में या बताशे में मिलाकर खाए। इससे तुरन्त राहत मिलती है।

4. घाव या चोट के निशान

1 चम्मच जायफल के तेल में 1 चम्मच सरसों का तेल मिलाकर घाव वाली जगह पर लगाए। इससे घाव के निशान धीरे धीरे मिट जाएंगे।

5.  चोट, सूजन व मोच

जायफल तेल से चोट, मोच के दर्द व सूजन वाले हिस्से पर मालिश करने से बहुत लाभ मिलता है और दर्द भी दूर हो जाता है।

6. शीतपित्त

पुरानी पित्ती में जायफल तेल में जैतून का तेल मिलाकर मालिश करने से जबरदस्त लाभ प्राप्त होता है।

हरदोई में कथित प्रेमिका के घर से युवक का अधजला शव बरामद होने से फैली सनसनी !

7. स्तंभन दोष इरेक्टाइल डिसफंक्शन

वैवाहिक जीवन के आनंद में स्तंभन दोष की समस्या बाधा उत्पन्न करती है। जायफल तेल को पुरुष लिंग के बाहरी हिस्से में लगाने से लिंग देर तक सीधा खड़ा रहता है और दम्पत्ति को यौन सुख की प्राप्ति होती है।

LIVE TV