यूपी में बढ़ा कोरोना संक्रमण, 3000 के पार पहुंची संख्या…

नई दिल्ली।  देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा होता जा रहा है। शुक्रवार को यूपी में 114 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। जिसके बाद कुल मरीजों की संख्या 3214 हो गई थी। हालांकि 137 मरीजों को शुक्रवार को डिस्चार्ज भी किया गया। अब तक यूपी में 1387 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अस्पतालों में 1761 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है।

गुजरात के पालनपुर से श्रमिक स्पेशल ट्रेन पौने आठ बजे बरेली जंक्शन पहुंची। ट्रेन को पहले छह बजे बरेली पहुंचना था। ट्रेन को बरेली से ही वापस लौटना है। इसमें 1195 प्रवासी मजदूर बरेली आए हैं, जिन्हें जंक्शन के बाहर खड़ी रोडवेज बसों से आसपास के जिले बदायूं, कासगंज, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुरखीरी भेजा जा रहा है। जंक्शन पर मेडिकल टीम ने इनकी थर्मल स्क्रीनिंग की। फिर इन्हें निशुल्क रूप से भोजन का पैकेट और पानी की बोतल देकर बसों में बैठाया गया। इस मौके पर पुलिस प्रशासन व रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
कासगंज पहुंचे 1200 से मजदूर
गुजरात से श्रमिक स्पेशल ट्रेन 1200 मजदूरों को लेकर शनिवार सुबह कासगंज रेलवे स्टेशन पहुंची। ट्रेन से 53 जिलों के मजदूर आए हैं। इन्हें रोडवेज की बसों से इनके जिलों के लिए रवाना किया जा रहा है।

अजय देवगन ने शेयर किया 22 साल पहले की तस्वीर,कहा- कुछ ऐसा…

प्रदेश में 114 नए मरीज, कुल 3214 संक्रमित
प्रदेश में शुक्रवार को 114 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले थे। वहीं कुल मरीजों की संख्या 3214 हो गई थी। इनमें से 1387 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। अस्पतालों में 1761 एक्टिव मरीजों का इलाज जारी है। जबकि 66 की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को भी 137 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया। वहीं, पांच मरीजों की मौत हो गई है। इनमें दो मेरठ में, जबकि एक-एक मौत नोएडा, फिरोजाबाद व झांसी में हुई। नोएडा में कोरोना से पहली मौत है।

 

LIVE TV