अजय देवगन ने शेयर किया 22 साल पहले की तस्वीर,कहा- कुछ ऐसा…
मुम्बई। कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण लॉकडाउन जारी किया गया हैं ,जिसके चलते सभी अपने घरों में कैद हो गए है। बात करे बॉलीवुड की तो अभिनेता अजय देवगन सोशल मीडिया पर अधिक एक्टिव रहना पसंद नहीं करते हैं,लेकिन लॉकडाउन के समय में काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में अजय देवगन ने एक तस्वीर साझा कि है,जो सभी के लिए चर्चा का विषय बन गया है।
अजय देवगन की तस्वीर नहीं बल्कि उसके साथ उन्होंने जो लिखा है वो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। देशभर में हुए लॉकडाउन को अभी करीब दो महीना ही हुआ है लेकिन अजय को लगता है कि वो 22 साल से लॉकडाउन में हैं।
अजय देवगन ने काजोल के साथ अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर के जरिए अजय ने अपनी शादी के 22 साल की तुलना लॉकडाउन से की है। दरअसल अजय देवगन अक्सर सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए काजोल को ट्रोल करते रहते हैं। इस तस्वीर के साथ भी अजय ने कुछ ऐसा ही किया है। अजय और काजोल की ये ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी 22 साल पुरानी है।
भारत के किस काम से चिढ़ा पाकिस्तान, भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट…
https://www.instagram.com/p/B_7aUn2JvHJ/?utm_source=ig_embed
अजय ने इस तस्वीर को साझा करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘ऐसा लग रहा है जैसे लॉकडाउन को शुरू हुए 22 साल हो गए हैं।’ दोनों की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। इस तस्वीर को अजय और काजोल के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर कमेंट भी कर रहे हैं।
अजय देवगन और काजोल की जोड़ी बॉलीवुड में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली जोड़ी है। दोनों ने 24 फरवरी 1999 को शादी की थी। अजय काजोल के दो बच्चे नीसा देवगन और युग देवगन भी हैं। हाल ही में अजय और काजोल दोनों फिल्म ‘तानाजी: द अनसंग वॉरियर’ में साथ नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को एक बार फिर से स्क्रीन पर काफी पसंद किया गया।