यूपी में कोरोना वायरस से तीसरी मौत, महिला ने तोड़ा दम…

आगरा।उत्तर प्रदेश में भी कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। हर रोज एक के बाद एक नए मामले सामने आ रहे हैं। आगरा से करोना से पहली मौत हो गई है। आगरा में एक मां और बेटी की कोरोना वायरस होने की पुष्टि हुई है।

कोरोना वायरस

ताजनगरी आगरा में कोरोना वायरस से पहली मौत हो गई है। कमला नगर निवासी 76 वर्षीय महिला ने एसएन मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया है। महिला का पोता नीदरलैंड से लौटा था और उसका सैंपल निगेटिव आया था जबकि दादी का सैंपल पॉजिटिव पाया गया था। उनका उपचार पहले निजी अस्पताल में चल रहा था, लेकिन कल उन्हें एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी मौत हो गई। आज ही आगरा में दो और पॉजिटिव केस मिले हैं जिसके बाद संक्रमितों की संख्या 67 हो गई है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को लखनऊ स्थित कालिदास मार्ग आवास से दमकल की 56 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दमकल की गाड़ियां सूबे में सैनिटाइजेशन का काम करेंगी।

फेस वॉश से खोने लगी है चेहरे का कुदरती चमक तो इन घरेलू चीजों से साफ़ करें अपना चेहरा, रहेगा खिला-खिला…

आगरा के सैंया निवासी संक्रमित व्यक्ति के बाद अब उनकी 12 वर्षीय बेटी और 32 वर्षीय पत्नी में संक्रमण मिला है। डीएम ने पुष्टि करते हुए कहा यह दोनों 50वें पॉजिटिव केस के संपर्क में आए थे। 50वां पॉजिटिव केस साईं की तकिया स्थित अस्पताल का लैब टेक्नीशियन था। आगरा में कुल संक्रमितों की संख्या 65 हो गई है। इनमें 38 जमाती हैं।

LIVE TV