कैबिनेट फैसले के बाद नगर निगम ने बढ़ाया तीन गुना दायरा, विकास को लेकर किया…

रिपोर्ट- रुपेश श्रीवास्तव

अयोध्या- योगी कैबिनेट के फैसले के बाद अयोध्या नगर निगम का दायरा लगभग तीन गुना बढ़ गया है। सीमा विस्तार से आबादी भले ही अनुपात में कम बढ़ी हो लेकिन क्षेत्रफल लगभग 3 गुना हो गया है। पहले नगर निगम अयोध्या का दायरा 3556.84 हेक्टेयर था जो अब बढ़कर 8959 हेक्टेयर हो गया है।

सीमा विस्तार में 41 गांव की 5402.493 हेक्टेयर रकबा नगर निगम के सीमा में आ गया है। सीमा विस्तार से बाहर क्षेत्र का दायरा बढ़ा है तो शहरी विकास का दायरा भी बढ़ जाएगा।अब श्रीराम एयरपोर्ट राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज आरटीओ ऑफिस नवोदय विद्यालय व क्षेत्रीय ग्राम विकास संस्थान भी अयोध्या नगर निगम के पार्ट होंगे। अयोध्या के संतों का मानना है कि अब अयोध्या नगर निगम एक अलग विकास का पैमाना बनेगा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या के विकास को लेकर गंभीर हैं।

जुड़वा शहरों अयोध्या और फैजाबाद से सटे 41 गांव के लोग आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का हिस्सा नहीं होगें। इन गांवों के लोग अब ग्राम प्रधान, ग्राम सदस्य, बीडीसी और जिला पंचायत सदस्य चुनाव के लिए मतदान नहैं करेंगे,बल्कि मतदान करेंगें पार्षद पद के चुनाव के लिए। प्रदेश की योगी सरकार कैबिनेट ने अयोध्या नगर निगम के सीमा विस्तार के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी से शहर क्षेत्र का दायरा बढ़ जाएगा।

पहले अयोध्या और फैज़ाबाद नगरपालिका तथा भाजपा सरकार आने के बाद अयोध्या नगर निगम क्षेत्र से सटे 41 गांव का रकबा और इन गांवों में रहने वाले लोग ग्रामीण के बजाय शहरी क्षेत्र का हिस्सा बन जा रहे है। अयोध्या नगर निगम सीमा विस्तार के लिए जिला और नगर निगम प्रशासन की ओर से 41 गांवों को नगर निगम में शामिल करने का प्रस्ताव भेजा था। योगी कैबिनेट की मंजूरी के बाद शहर से सटे गांव बनबीरपुर,अब्बूसराय, गद्दौपुर, खोजनपुर, पहाड़गंज, उसरु, पलिया शाहबदी, हांसापुर, चांदपुर हरवंश, डाभासेमर, गोपालपुर, कांजीपुर जमीन मलिकपुर, गंजा, पूरे हुसैन खां, जनौरा, सुल्तानपुर बछड़ा, कोरखाना, भीखापुर, कुशमाहा, माझा कूढ़ा केशवपुर, नन्दापुर, धर्मपुर सहादत, मिर्जापुर माफी, मिर्जापुर उर्फ शमशुद्दीनपुर, शहनवां, देवकाली, शाहजहांपुर,रानोपाली, आशापुर, तकपुरा, मक्खापुर, हैबतपुर, शाहनेवाजपुर उपरहार, आसिफबाग पाठकपुर उपरहार, मांझा बरहटा, जियनपुर,मांझा आशिफबाग,माझा शाहनेवाज पुर, कूढ़ा केशवपुर उपरहार,मऊ यदुवंशपुर शहर क्षेत्र का हिस्सा बन गए है।

नाबालिग से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, वायरल करने की धमकी देकर मांगे 3 लाख रुपए

अयोध्या के संतों का मानना है कि अयोध्या नगर निगम का दायरा बढ़ने से अयोध्या का विकास होगा। अयोध्या के वार्डो और शामिल होने वाले उन गांव को अब वो सभी सुविधाएं मिलेगी जो नगर निगम में मिलती आई है।

LIVE TV