एक ब्राहमण के चक्कर में भाजपा ने केशव मौर्य को दिखाया बाहर का रास्ता, छीन ली कुर्सी

महेंद्र नाथ पाण्डेयलखनऊ। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनावों में भाजपा का लंबे समय से चला सुखा खत्म हुआ था। इसमें पिछड़ा वर्ग के वोटों को साधने के कारण भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद डिप्टी सीएम बनाया था। जिसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का पद खाली हो गया लेकिन अब यह तलाश अब ख़त्म हो गई है। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में महेंद्र नाथ पाण्डेय को पार्टी अध्यक्ष बनाया है।

यह भी पढ़ें:- सीएम योगी को आई गौमाता की याद, प्रदेश में खुलेंगे दो दर्जन से ज्यादा गौशालाएं

भाजपा 2014 चुनावों की जीत को भाजपा फिर से 2019 में दोहराना चाहती है। इसके लिए उसने ब्राह्मण कार्ड खेला है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद के लिए महेंद्र नाथ पाण्डेय और संजीव बालियान का नाम चर्चा में थे। इन्हीं में से एक नेता यूपी प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा था।

बता दें बीते चुनाव में भाजपा को यूपी से 80 में से 73 सीटें मिली थी। अमित शाह इस बार ये आँकड़ा बढ़ाना चाहते हैं जिसके लिए वे पहले ही नेताओं को बोल चुके हैं।

यह भी पढ़ें:-राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कुछ दिनों पहले तक ये भी खबर थी कि स्वतंत्र देव सिंह को मंत्री पद से हटाकर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता हैं।

देखें वीडियो:-

LIVE TV