राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

बाढ़ राहत सामग्रीलखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्वी इलाकों में बाढ़ ने भीषण तबाही मचायी है। जिसके चलते बाढ़ से पीड़ित जिलों के लिए राज्यपाल राम नाईक ने बाढ़ राहत सामग्री रवाना की। राजभवन से उन्होंने राहत सामग्री भरे ट्रकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यहाँ राज्यपाल ने कहा कि जब कोई कठिनाई में होता है तब दूसरे लोगों ने उनकी सहायता के लिए बिना मांगे स्वयं कुछ भेज देना चाहिए।

यह भी पढ़ें:- योगी सरकार के बड़े फैसले में नया पेंच, नौकरियों के लिए होंगे इंटरव्‍यू, ये है शर्त

राज्यपाल राम नाईक ने उम्मीद संस्था की बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजी जा रही राहत सामग्री के दो वाहनों को झण्डी दिखाकर आज राजभवन से रवाना किया। राज्यपाल ने कहा कि देखा जाये तो प्राकृतिक रूप से बाढ़ आपदा प्रदेश में है लेकिन प्रकृति कोई देश या स्थान नहीं देखती है। प्राकृतिक आपदा जब आती है तो मन में दूसरों को मदद करने की भावना आती है। मैं इस अवसर पर सभी सहयोग करने वालों को धन्यवाद देता हूं।

राज्यपाल ने कहा कि सरकार बाढ़ पीडि़तों की मदद कर अपना कर्तव्य कर रही है, लेकिन यह बात महत्वपूर्ण है कि निजी संस्थायें ऐसे मौके बाढ़ पीड़ितों के लिए सहयोग प्रदान कर रही हैं। राज्यपाल ने कहा कि बाढ़ पीडि़तों के लिए सहायता सीधे उन सभी तक पहुंचेगी।

रवाना की गई राहत सामग्री में पेयजल, कच्चा राशन, दवाएं, कपड़े व अन्य जरूरी सामान हैं। इन गाडिय़ों को बहराइच के कैसरगंज क्षेत्र में बाढ़ पीडि़तों के लिए भेजा गया हैं।

यह भी पढ़ें:-आज गाजियाबाद में कैलाश मानसरोवर भवन की नींव रखेंगे CM योगी

राज्यपाल ने इस बात पर संतोष व्यक्त किया कि उम्मीद संस्था ने पूर्व में नेपाल में भूकम्प पीडि़तों के लिए भी ऐसी ही सहायता भेजी थी।

इस अवसर पर उम्मीद संस्था के संस्थापक बलवीर सिंह मान, संयोजक उमेश पाटिल, मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

देखें वीडियो:-

LIVE TV