केंद्रीय विद्यालय छावनी में वार्षिक निरीक्षण हुआ सम्पन्न, सहायक आयुक्त बच्चों के स्वागत कार्यक्रम को देखकर हुए गदगद…

रिपोर्ट- गोविंद भार्गव

सूरतगढ़, राजस्थान। केंद्रीय विद्यालय  छावनी में सत्र 2019-20 का निरीक्षण  मुकेश कुमार,सहायक आयुक्त, केंद्रीय विद्यालय संगठन, क्षेत्रीय कार्यालय ,जयपुर की अगुवाई में संपन्न हुआ। निरीक्षण दल मां सरस्वती के चित्र के आगे दीप  प्रज्वलित कर   सदस्यों ने केंद्रीय विद्यालय श्रीगंगानगर, बीकानेर, खेतड़ी,वायुसेना सूरतगढ़, हनुमानगढ़ के प्राचार्य भी शामिल थे।

केंद्रीय विद्यालय 

सहायक आयुक्त महोदय ने विद्यालय के स्काउट्स व बुलबुल के द्वारा किए गए स्वागत एवं प्रार्थना सभा में प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों की प्रसंशा की। आंध्र प्रदेश के लोकगीतों की छात्राओं द्वारा प्रस्तुति ने सभी मेहमानों को तालिया बजाने को मजबूर कर दिया सहायक आयुक्त महोदय ने छात्रों से हवा,पानी,धरती, संस्कारों को बचाने की अपील की तथा उत्तम कृषि कार्यों के प्रति जागरुक किया।

नागरिकता बिल को लेकर सेलेक्ट कमिटी भेजने का प्रस्ताव वोटिंग में राज्यसभा में गिरा      

सहायकआयुक्त ने कहा कि इस समय देश दिल्ली की तरह गैस चेम्बर बनता जा रहा है।इसे रोकने के लिए हमे अधिक संख्या में पेड़ पौधे लगाने होंगे तथा जल का संचयन करना होगा व्यर्थ जल को बहने से रोकना होगा भविष्य में लड़ाई जल तथा सुद्ध हवा के लिए होगी इससे पूर्व प्राचार्य नरसी लाल बिजारणियां ने निरीक्षण दल का स्वागत किया।

 

LIVE TV