कांग्रेस ने जारी की असम विधानसभा चुनाव के तीन महत्वपूर्ण उम्मीदवारों की सूची

काग्रेस नें रविवार को अपने असम विधानसभा चुनाव के तीन उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीताबोर, धकुअखाना और नौबिखा इन तीन सीटों पर 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव होना है। असम विधानसभा का चुनाव तीन चरणों में होगा। पहले चरण में 47 सीटों के लिए मतदान किया जाऐगा। कांग्रेस ने शनिवार को इन 47 में से 40 सीटों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

कांग्रेस तीताबोर की सीट से भास्करज्योति बरुआ को टिकट दिया है। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री बने तरुण गोगोई पिछली बार इसी सीट पर चुनाव जीता था, जिनका 23 नवंबर 2020 को देहांत हो गया।

नौबिखा से पूर्व मंत्री भरत चंद्र नराह को टिकट दिया है, जबकि धकुअखाना से पद्म लोचन दोले को उम्मीदवार चुना है। काग्रेंस ने बोकाखाड, ढींग, तिनसुकिया और बेहाली की सीटों को अपने गठबंधन दलों के लिये छोड़ दिया है। काग्रेंस चुनाव के लिए 6 दलों एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा, भाकपा-माले और आंचलिक गण मोर्चा के साथ महागठबंधन किया है।

 असम में 126 सीटों पर विधानसभा के लिये तीन चरणों में चुनाव किया जायेगा। पहला चरण 27 मार्च को , दूसरा चरण एक अप्रैल और तीसरे चरण का छह अप्रैल को मतदान होगा। कांग्रेस पहले चरण में विधानसभा चुनाव के लिए एक भी सीटें महागठबंधन को नहीं देगी । यह जानकारी पार्टी के एक सूत्र ने रविवार को दी। राज्य में 27 मार्च को पहले चरण के चुनाव के लिए 47 सीटों पर मतदान होगा। कांग्रेस और उसके गठबंधन दलों ने अभी तक सीटों के बंटवारे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई सूचना नहीं दी है।

LIVE TV