सोशल मीडिया पर लोगों ने देश के पहले ‘कबीर सिंह’ की फिल्मों के शेयर किये वीडियो क्लिप

कबीर सिंह (Kabir Singh) को लेकर शुरू हुआ विवाद फिल्म के रिलीज होने के 3 हफ़्तों बाद भी थमता नज़र नहीं आ रहा। ये विवाद अभी ठंडा पड़ ही रहा था कि फिल्म के डायरेक्टर संदीप वांगा ने अपने एक इंटरव्यू से आग में घी डाल दिया और फेमिनिस्ट फिर भड़क गए।

सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किया देश के पहले कबीर सिंह की पुरानी फिल्मों के क्लिप

इन सब के बीच शोशल मीडिया पर एक बहस छिड़ गई कि देश का पहला कबीर सिंह कौन था? लोगोंने पुरानी फिल्मों के एक से बढ़कर एक क्लिप शेयर किये और फेमिनिस्टों को याद दिलाया कि वो इन फिल्मों का विरोध करना भूल गईं थी।

कबीर सिंह सेव जी डिबेट शुरू हुआ वो क्लासिक फिल्म आवारा तक जा पहुंचा। राज कपूर और नर्गिस की क्लासिक फिल्म आवारा का एक क्लिप शेयर कर लोगों ने बताया कि राज कपूर थे देश के पहले कबीर सिंह। उसके बाद तो कई क्लिप शेयर किये जाने लगे और लोग कबीर सिंह के बहाने फेमिनिस्टों का मज़ाक उड़ाने लगे। आप भी देखिये कबीर सिंह ने सोशल मीडिया पर कैसे तहलका मचा रखा है।

फिल्म आवारा में राज कपूर नर्गिस को एक नहीं पुरे 3 थप्पड़ मारते हैं और जमीन पर धक्का दे देते हैं। अंगूर स्टार्क नाम के हैंडल से ये वीडियो शेयर किया गया और कहा गया – राज कपूर पहले कबीर सिंह थे।

कबीर सिंह के डायरेक्टर संदीप वांगा ने ताजा इंटरव्यू में बताया कि अगर एक दुसरे को थप्पड़ मारने का हक नहीं तो वो प्यार नहीं। लोगों ने थप्पड़ के वीडियो शेयर किया और बताया कि हाँ थप्पड़ मारने से प्यार बढ़ता है, क्योंकि पुरानी फिल्म में हीरो और हिरोइन एक दुसरे को थप्पड़ मार कर गले लग जाते थे। देखुए ये वीडियो क्लिप

स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए नहीं जाना पड़ेगा दूर, ग्रामीणों के लिए शुरू हुई सभी सुविधाएं

 

ये तो गज़ब है।

 

LIVE TV