कच्चे मकान की अचानक गिरी छत, माँ समेत 3 बच्चे दबे !

रिपोर्ट – दर्पण शर्मा

हापुड़ : जनपद के थाना धौलाना क्षेत्र के धौलाना कस्बे में उस समय अफरातफरी मच गयी | जब एक गरीब के कच्चे मकान की छत अचानक गिर गयी |

जिसमें कच्चे मकान के ऊपर सो रही माँ और तीन बच्चे कच्चे मकान के मलबे में दब गयी | मकान की छत गिरने की आवाज सुनकर आसपास के स्थानीय लोगो में अफरातफरी मच गयी और स्थानीय लोगों ने कड़ी मेहनत के बाद सभी घायलों को मलबे से बाहर निकाला और नजदीकी डॉक्टर ने जाकर घायलों का इलाज कराया |

 

अज्ञात वाहन की टक्कर से फिशिंग कैट की हुई मौत, मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम !

 

बताया जा रहा है कि मकान काफी लम्बे समय से जर्जर हालत में था | लेकिन गरीबी के कारण गरीब परिवार अपने मकान को नहीं बनवा पा रहा था और देर रात जब वह अपने बच्चो के साथ कच्ची छत पर सो रही थी |

तभी अचानक छत गिरने से ये हादसा हुआ | फिलहाल सभी घायलों को हालत अब सही बताई जा रही है और सभी घायल अपने घर पर अब आराम कर रहे हैं |

 

LIVE TV