ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के इस आखिरी वर्ड को बोल के दिखाओ तो जानें…

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरीनई दिल्ली। हाल ही में ऑक्सफोर्ड इंग्लिश डिक्शनरी (ओईडी) ने 600 से ज्यादा नए शब्दों को शामिल किया, जिनमें भारत में रोजर्मा के भोजन में शामिल चना और चना दाल शामिल हैं। पिछली बार ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में सबसे आखिरी शब्द zythum था। लेकिन इस बार डिक्शनरी का आखिरी शब्द Zyzzyva रखा गया है। Zyzzyva एक कीड़ा है जो साउथ अफ्रीका में पाया जाता है।

बता दें डिक्शनरी हर तीन महीने में जीवनशैली और समसामयिक विषयों से लेकर शिक्षा जगत तक के नए-नए शब्दों को शामिल करती है।

इस बार डिक्शनरी में टेनिस से संबंधित कुछ शब्द भी शामिल किए गए हैं।

इनमें से प्रमुख ‘फोर्स्ड एरर’ (forced error) और बेगेल (bagel)।

टेनिस में बेगेल का मतलब छह गेम्स के मुकाबले शून्य (सिक्स गेम्स टू लव)। क्योंकि शून्य और बेगेल की शेप कुछ गोल होती है इसलिए इस स्थिति को ये नाम दिया गया है।

इसके अलावा वॉक (woke) और पोस्ट ट्रूथ (post-truth) को भी डिक्शनरी में जगह मिली है।

उल्लेखनीय है की 2016 डिक्शनरी में ‘पोस्ट ट्रूथ’ को वर्ड ऑफ द ईयर घोषित किया गया था।

इसके बाद इस शब्द का संवाद ज्यादा इस्तेमाल होने लगा था, जिसको देखते हुए इस शब्द को फिर से डिक्शनरी में शामिल किया गया है।

हालांकि पिछले साल ‘वॉक’ शब्द को वर्ड ऑफ द ईयर के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था। ‘वॉक’ शब्द का अर्थ “नस्लीय या सामाजिक भेदभाव और अन्याय के प्रति सतर्क रहना” होता है।

LIVE TV