एनकाउंटर के डर से विकास दुबे के एक और साथी ने कोर्ट में किया सरेंडर

कानपुर। कानपुर गोली कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे का भले ही एनकाउंटर कर मार दिया मारा गया हो लेकिन उसके साथी अब एक एक करके सरेंडर कर रहे हैं। दरअसल, विकास दुबे के साथियों को भी अब एनकाउंटर का डर सताने लगा है। इसी सिलसले में धर्मेंद्र उर्फ हीरू दुबे मंगलवार को वकील की ड्रेस में कोर्ट पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। धर्मेंद्र पर एक लाख का इनाम घोषित था।

जानकारी के मुताबिक, दो जुलाई को हुए शूटआउट में विकास दुबे के साथी धर्मेंद्र दुबे मंगलवार को अचानक स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायालय में पहुंच गया और सरेंडर कर दिया। इस दौरान पुलिस और एसटीएफ को भनक तक नहीं लगी। धर्मेंद्र वकील की पोशाक में कोर्ट पहुंचा था। स्पेशल जज दस्यु प्रभावित न्यायालय ने सुनवाई के बाद धर्मेंद्र दुबे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

दो जुलाई की रात को कानपुर के बिकरू गांव में गैंगस्टर विकास दुबे के घर बिल्हौर के सीओ आस-पास के कई थानों से पुलिसकर्मियों को लेकर दबिश देने पहुंचे थे। इस दबिश की सूचना मिलने के बाद हथियारबंद गुर्गों को तैयार करके बैठे विकास दुबे ने पुलिस पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग करा दी। इस एनकाउंटर में 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे जबकि विकास दुबे समेत सभी आरोपी फरार हो गए थे।

LIVE TV