उपलब्धि: फुटबॉल में सुनील छेत्री ने मेसी को किया पीछे, सबसे ज्यादा Goal करने वाले खिलाड़ियों में नाम दर्ज

भारतीय खिलाड़ी इन दिनों अपने देश का नाम दुनिया में रोशन कर रहे हैं। इसी कड़ी में भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि इंटरनेशनल फुटबॉल में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करते हुए सबसे ज्यादा गोल किए। हौरान कर देने वाली बात तो यह है कि उन्होंने अपनी मेहनत के बदौलत र्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी को पीछे छोड़ दिया। जिसके बाद अब सक्रिय खिलाड़ियों की सूची में उनका नाम दूसरे स्थान पर जगह बना चुका है। जो कि उनके लिए किसी बड़ी बात से कम नहीं। अपनी उपलब्धि को लेकर छेत्री ने कहा कि उनके लिए यह किसी सपने जैसा है जो आज पूरा हुआ है।

आपको यह भी बता दें कि सुनील छेत्री ने फीफा विश्व कप 2022 एवं एशियन कप 2023 के संयुक्त क्वालीफायर्स टूर्नामेंट में बांग्लादेश के खिलाफ हुए मुकाबले में दो गोल दागकर ये उपलब्धि हासिल की। इस लिस्ट में पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो पहले पायदान पर मौजूद हैं। 36 वर्षीय सुनील छेत्री ने मैच के दूसरे हाफ में ये दोनों गोल दागे। उन्होंने पहले खेल के 79वें मिनट में गोल करके टीम का खाता खोला। इस के साथ ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनके गोलों की संख्या 73 हो गयी और उन्होंने मेसी (72 गोल) को पीछे छोड़ दिया। खेल के अंतिम पलों में एक्स्ट्रा टाइम के दौरान दूसरा गोल दागकर टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

LIVE TV