उन्नाव कांडः पीड़िता की मौत के बाद सियासी घमासान, प्रदेश में राष्ट्रपति शासन की मांग…

रिपोर्ट – रूपेश श्रीवास्तव

अयोध्या- प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव धरने पर बैठे तो अयोध्या में भी सपाइयों ने सरकार पर जमकर आरोप लगाए।उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठने की खबर फैलते ही जिले के सपाई भी सक्रिय हो गए।

समाजवादियों का जत्था सड़क पर उतर आया। सपाइयों ने सिविल लाइन गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया तो सपा के पूर्व राज्य मंत्री पवन पांडेय ने पत्रकार वार्ता कर प्रदेश सरकार पर हमला बोला है। राष्ट्रपति प्रदेश सरकार को बर्खास्त करने और प्रदेश की योगी सरकार से बहन बेटियों की सुरक्षा न कर पाने और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।दुष्कर्म पीड़िता की उपचार के दौरान मौत की खबर पर प्रदेश में सियासी घमासान मच गया है। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए विधानसभा के सामने पार्टी नेताओं के साथ धरने पर बैठ गए तो जिले में भी सपाइयों ने मोर्चा खोल दिया।

सपा कार्यकर्ता एमएलसी लीलावती कुशवाहा के नेतृत्व में सिविल लाइन गांधी पार्क में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथ में बेटियों को न्याय दो की तख्ती लिए सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर रहे हैं। मीडिया से मुखातिब सपा के पूर्व बाज मंत्री तेज नारायण पांडे पवन ने कहा कि सरकार के अपराध के आंकड़े ही हकीकत बयां कर रहे हैं आंकड़े बता रहे हैं कि योगी सरकार कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फेल हो गई है। प्रदेश में भाजपा की योगी सरकार बनने के बाद यह प्रदेश उत्तम प्रदेश के बजाय हत्या लूट डकैती बलात्कार प्रदेश बन गया है चारों तरफ अपराध की बाढ़ आ गई है। देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट कई बार उत्तर प्रदेश में जंगलराज होने की सख्त टिप्पणी कर चुकी है।

इतना सब कुछ होने के बाद योगी सरकार को सत्ता में रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। राष्ट्रपति से मांग की कि ऐसी अक्षम और कानून व्यवस्था के मुद्दे पर असफल सरकार को तत्काल बर्खास्त करें। मुख्यमंत्री योगी से मांग रखी कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार के राज में की इज्जत आबरू और जिंदगी सुरक्षित नहीं रही। योगी सरकार अपना इस्तकबाल कायम करने कानून व्यवस्था का राज स्थापित करने और बहन बेटियों को सुरक्षा देने में सक्षम हो गई इसके चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे और सरकार चलाने के बजाय अपने पुराने काम पूजा-पाठ पर ध्यान दें।अफसरशाही पर आरोप लगाया कि प्रमुख सचिव गृह डीजीपी समेत सारे अधिकारी कानून व्यवस्था और जनहित के कार्यों से बेखबर मुख्यमंत्री के गुणगान में व्यस्त हैं।

परिवहन मंत्री बोले- जनता की आंखों में धूल झोंक रहे पूर्व सीएम, इससे पहले उन्होंने कुछ…

जिसके चलते प्रदेश अपराध प्रदेश का रूप धारण कर लिया है और हैवानियत की हर हद पार हो गई है।सिविल लाइन गांधी पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य लीलावती कुशवाहा ने कहा कि एक तरफ सरकार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है लेकिन गैंगरेप पीड़िता उन्नाव की बेटी को न्याय दिलाने में फिसड्डी हो जाती है। आए दिन प्रदेश में बहन बेटियों के साथ बलात्कार और हत्या की वारदात हो रही है और प्रदेश सरकार सो रही है। सुबह की राज्यपाल से उन्होंने अपील की कि वह महिला होने के नाते इन प्रकरणों का स्वत संज्ञान लें और बहू बेटियों को न्याय दिलाएं।

LIVE TV