परिवहन मंत्री बोले- जनता की आंखों में धूल झोंक रहे पूर्व सीएम, इससे पहले उन्होंने कुछ…

REPORT-AJAY MISHRA

बरेली- परिवहन मंत्री अशोक कटारिया ने पूर्व सीएम अखिलेश यादव निशाना साधते हुए कहा कि विधानसभा के सामने धरना देकर जनता की आंखों  में धूल झोंक रहे है , इससे कुछ नही होने वाला, ढाई साल अखिलेश ने कुछ नही किया।

बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय पहुचे परिवहन मंत्री अशोक कठेरिया ने अखिलेश यादव के विधानसभा के सामने धरना देने पर बड़ा हमला बोला है। अशोक कठेरिया का कहना है कि अखिलेश यादव जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम कर रहे है इससे कुछ नही होने वाला।

परिवहन मंत्री अशोक कठेरिया आज बरेली के रुहेलखंड विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में पहुचे थे। उन्होंने कहा कि ढाई साल अखिलेश यादव दिखाई नही दिए लेकिन अब जब धीरे धीरे चुनाव नजदीक आ रहे है तो उन्होंने धरना देना शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को एक अच्छे विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए।

उन्नाव रेपकांडः सपा कार्यकर्तओं ने किया प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट में सौंप ज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अच्छे मुद्दों से भागते है और सदन का वहिष्कार करते है। उन्होंने कहा कि उनका धरना देना जनता की आंखों में धूल झोकना है और इससे कुछ नही होने वाला है।

LIVE TV