उत्तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर प्रतिबंध और वार्ता की बहाली महत्वपूर्ण : चीन

उत्तर कोरियाबीजिंग चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने रविवार को कहा कि उत्तर कोरिया के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रम के खिलाफ प्रतिबंध और छह पक्षीय वार्ता की बहाली दोनों महत्वपूर्ण हैं और इन्हें उपेक्षित नहीं किया जाना चाहिए। खबरों के मुताबिक, वांग ने यह बयान विदेश मंत्रियों की बैठक से इतर उत्तर कोरिया के जुलाई में अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल परीक्षण पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नए संकल्प के मद्देनजर एक सवाल पर दिया।

संयुक्त राष्ट्र ने बोला उत्तर कोरिया पर ‘हमला’, अब तक किसी भी देश को नहीं मिली ऐसी सजा

उन्होंने कहा कि चीन संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के नाते एक निष्पक्ष व उद्देश्यपूर्ण रुख रखता है और संकल्प को अपनाने की प्रक्रिया में एक जिम्मेदारी भरा व रचनात्मक भूमिका निभाता है।

वांग के अनुसार, संकल्प के दो प्रमुख घटक हैं। इसमें से एक उत्तर कोरिया के लगातार मिसाइल प्रक्षेपण गतिविधियों पर एक जरूरी प्रतिक्रिया देना शामिल है। ये गतिविधियां संयुक्त राष्ट्र के संकल्पों का उल्लंघन हैं।

दूसरा छह पक्षीय वार्ता की बहाली का है, जिससे कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु मुद्दे को कूटनीतिक व राजनीतिक तरीकों से हल करने पर बल दिया जाए, जिससे प्रायद्वीप में तनाव बढ़ाने से बचा जा सकता है।

72 साल पहले आज ही के दिन… दुनिया की सबसे बड़ी ‘कब्र’ बना था यह इलाका

मंत्री ने कहा कि प्रतिबंध जरूरी है, लेकिन वह अंतिम लक्ष्य नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रमुख उद्देश्य संबंधित पक्षों को बातचीत की मेज पर लाना है, जिससे उत्तर कोरिया के परमाणु मुद्दे का हल निकाला जा सके।

LIVE TV