उत्तराखंड SC-ST इंप्लाइज फेडरेशन के कर्मचारियों ने किया धरना प्रदर्शन

रिपोर्टर : पुष्कर नेगी 

चमोली : प्रमोशन में आरक्षण बरकार रखने के साथ भर्ती रोस्टर में पहला पद आरक्षित रखने के लिए रविवार को उत्तराखंड SC-ST इंप्लाइज फेडरेशन के कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय गोपेश्वर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया।

उन्होंने शांति पूर्व मार्च के जरिए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति  और राज्यपाल  को ज्ञापन भी सौंपा। उनका कहना था कि आरक्षण वंचित वर्ग का संवैधानिक हक ही नहीं बल्कि सामाजिक विषमता को दूर करने में भी कारगर है।

ये भी पढ़े : दुनिया का ऐसा होटल जो हर साल बनता है, फिर बह जाता है नदी में!

कुछ लोग इस सविधान से मिले अधिकारों को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। इसलिए कर्मचारी सरकार तक आवाज पहुंचाने के लिए सांकेतिक धरना दे रहे हैं। उन्हें खाकर भर्ती रोस्टर की व्यवस्था को जानबूझकर बदला गया है।

ये भी पढ़े :दुनिया के सबसे जहरीले सांपों का है इस सोने के भंडार के पास बसेरा!

जबकि इसके लिए किसी ने मांग नहीं की थी।  फेडरेशन रोस्टर  में पहले पद का हक किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ेगा। इस सांकेतिक धरने में एसटी एससी ओबीसी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।

LIVE TV