
दुनिया में ऐसे कई लोग है जो अद्भूत शक्तियों के साथ पैदा होते हैं। इनके पास उन कार्यो को करने की क्षमता होती है जिसके बारे में सामान्य इंसान सोच भी नहीं सकते हैं।
आज हम आपको एक ऐसी ही लड़की के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे अद्भूत शक्तियां प्राप्त है।
हम यहां बात कर रहे हैं एम्मा के बारे में जो आत्माओं के साथ सहजता से कनेक्ट कर सकती है।
इंग्लैंड की एम्मा लोडेर्स को पहले अपनी इस शक्ति के बारे में पता नहीं था।
इसकी शुरूआत 21 साल पहले उस वक्त हुई जब एम्मा के दादाजी की मौत अस्पताल में हो गई थी।
दादा के मौत के बाद जब भी एम्मा रात को सोती थी उसे मृत लोगों के चेहरे दिखाई देते थे। इस बात से एम्मा बहुत परेशान हो गई।
छोटी एम्मा ने इस बात का जिक्र अपनी मां से किया। इस पर मां ने सुझाव दिया कि वो डरने के बजाय उनसे बातें करे।
पहले पहल डरने वाली एम्मा ने बाद में इसी को अपना प्रोफेशन बना लिया। एम्मा का इस बारे में कहना है कि वो जहां भी जाती है आत्माएं उसके साथ रहती है।
सिर पर छप्पर गिरने के बाद 5 फीट से 2 फीट की रह गयी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान..
उसे हमेशा उनकी मौजुदगी का एहसास होता है। एम्मा अपनी इस क्षमता का इस्तेमाल अच्छे कामों के लिए करती है। वो लोगों को उनके मरे हुए रिश्तेदारों का हाल बताती है।
मृत व्यक्ति किस अवस्था में हैं? उनकी दबी हुई इच्छाओं के बारे में एम्मा उनके परिजनों को बताती है। एम्मा अपने इस काम से बेहद खुश है और वो कभी भी खुद को अकेला महसूस नहीं करती है।