सिर पर छप्पर गिरने के बाद 5 फीट से 2 फीट की रह गयी महिला, डॉक्टर्स भी हैरान..

वैसे तो हमारे देश में कई अजीबो-गरीब चीजें हैं लेकिन कई बार हमे कुछ ऐसा मिल जाता है जिसके बारे में ना तो हमने पहले कभी देखा होता है और न पहले कभी सुना होता है। आपने देखा होगा कि जैसे-जैसे हम बच्चे से वयस्क बनते हैं हमारी लंबाई भी बढ़ती है।

क्या कभी आपने सुना है कि किसी की उम्र बढ़ने के साथ उसकी लम्बाई कम हो जाती है। आज हम आपको एक महिला के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके साथ ये अजीब चीज हो रही है।

सिर पर छप्पर गिरने के बाद 5 फीट से 2 फीट की रह गयी महिला

दरअसल यह मामला कानपुर का है, यहां पर धरऊ गांव की शांति देवी हैरत का विषय बन चुकी हैं क्योंकि उम्र बढ़ने के साथ इनकी लंबाई घटती जा रही है।

शांति देवी के साथ ये सब पिछले 25 सालों से हो रहा है। शान्ति देवी के मुताबिक ऐसा होने के पीछे एक बड़े हादसे का हाथ है। दरअसल 25 साल पहले शांति देवी के ऊपर घर का छप्पर गिर गया था जिसमें उनके सिर पर काफी चोट आयी थी।

समय के साथ शांति देवी के जख्म तो भर गए थे लेकिन कभी सवा पांच फीट की रहींं शांति देवी की लंबाई कम होकर महज दो फीट रह गई है।

अब तो आलम ये है कि शांति देवी चल भी नहीं पाती हैं और उन्हें किसी की मदद की जरूरत भी पड़ती है।

इस देश का अलग है रिवाज, नौकरी छोड़ने के लिए देने पड़ते हैं इतने पैसे

शांति देवी के परिजनों के मुताबिक़ इस हादसे किए बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था और ठीक होने के बाद वो वापस अपने घर आ गयी थीं लेकिन करीब तीन महीने बीतने के बाद उनके शरीर की हड्डियों में दर्द रहने लगा और इसके 4 महीनों बाद शांति देवी के कद में कमी आनी शुरू हो गई।

शांति देवी को इस समस्या के बाद डॉक्टर के पास ले जाया गया लेकिन डॉक्टर भी कुछ नहीं कर पाए। अब धीरे-धीरे शान्ति देवी का कद महज 2 फीट रह गया है।

चौंकाने वाली बात यह है कि शांति देवी का कद अभी भी कम हो रहा है और उनका पूरा परिवार इस बात को लेकर परेशान रहता है।

LIVE TV