इस बाइक को चलाने के लिए नहीं लगाना पड़ेगा हाथ, अब भरो तेज रफ्तार

रफ्तारनई दिल्ली। बाइक के शौकिनों के लिए खुशखबरी। आगर आप को भी तेज रफ्तार में बाइक चलाना पसंद है। लेकिन गिरने से डरते हैं तो अब डरने की जरूरत नहीं। मनपसंद रफ्तार में दौड़ा सकेंगे अपनी बाइक को।

होंडा ने ‘राइडिंग असिस्ट’ तकनीक वाली CES 2017 लॉन्च की। इस राइडिंग असिस्ट तकनीक की खासियत यह है कि इसकी मदद से बाइक बिना लड़खड़ाए या फिर बिना गिरे खड़ी रहती है। यह बाइक बहुत स्पेशल है। इसके संतुलन का सिस्टम वही है जो कि होंडा ने अपने असीमो रोबॉट में इस्तेमाल किया है। खबरों के मुताबिक, इस सिस्टम के द्वारा बाइक यह समझ जाता है कि किस ऐंगल पर वह गिर सकता है।

ऐसे में वह विपरीत दिशा में बाइक को ले जाकर उसे गिरने से बचा लेता है। यह तकनीक हर सेकंड हजारों बार यह काम कर सकती है और इसीलिए उसके लड़खड़ाने या गिरने की संभावना नहीं रहती। बेहतर संतुलन के लिए यह तकनीक गुरुत्वाकर्षण के केंद्र में भी सुधार करती है।

 

LIVE TV