इस तरह सूर्यदेव को जल चढाने से बदल जाएगी आपकी किस्मत

हमारे हिन्दू धर्म में पूजा पाठ का विशेष स्थान है। रविवार का दिन सूर्य देव को समर्पित है। सूर्य देव की प्रसन्नता से मानव जीवन की हर समस्या का समाधान हो जाता है। लेकिन इसी के साथ आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि सूर्य देव को प्रसन्न करने में कोई भूल ना करें। 

इस तरह करें सूर्यदेव को प्रसन्न

# प्रात:काल सूर्य देव के दर्शन करने से मन को बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है। सुबह पहले स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल चढ़ाएं। ऐसा करना स्वास्थ्य के लिए काफी लाभकारी होता है।

# सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्पित करना चाहिए। इतना ही नहीं जल चढ़ाते समय जल की धारा के बीच से उगते सूर्य को देखने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।

# जैसे-जैसे सूर्य की गर्मी बढ़ती जाती है, वह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती जाती है। इसीलिए सुबह-सुबह ही सूर्य को जल चढ़ाया जाता है।

# इस तरह चढ़ाएं सूर्य को जल- सूर्य को जल चढ़ाते समय तांबे का लोटे इस्तेमाल करना चाहिए। लोटे में चावल, रोली, फूल-पत्तियां डाल सकते हैं। सूर्य को जल अर्पित करते समय गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए।

LIVE TV