इस गांव की कहानी जानकर हो जाएंगे हेरान, 100 साल से नहीं मनाई ये त्योहार

हिन्दू धर्म में होली खुशियों का त्योहार होता है। इस मौके पर लोग एक-दूसरे को खुशियां बांटते हैं। लेकिन भारत में एक ऐसा भी गांव है जहां 100 साल से लोगों ने होली नहीं मनाई है। होली आते ही इस गांव में सन्नाटा पसर जाता है, जैसे कोई मातम छाया हुआ हो।

Horror Story

इस गांव का नाम दुर्गापुर है, जो झारखंड के बोकारो में पड़ता है। कहा जाता है कि इस गांव में लोग होली पर रंग नहीं खेलते, क्योंकि उनका मानना है कि ऐसा करने से गांव में भयंकर महामारी और आपदा आ सकती है।

 

कहा जाता है कि 9 हजार की आबादी वाले इस गांव में लोग अपने मर चुके राजा के आदेशों का अभी भी पालन करते हैं और इस डर से सहमे हुए रहते हैं कि उन्होंने राजा की आज्ञा नहीं मानी तो उनका भूत गांव में आकर तबाही मचा देगा।

गुलाब की पंखुड़ियों जैसे बनाये आकर्षक गुलाबी होंठ

इस गांव में एक कहानी प्रचलित है। लोग कहते हैं कि 100 साल पहले दुर्गापुर नामक इस गांव में दुर्गा प्रसाद नाम के एक राजा का शासन था। उन्हें होली का त्योहार बेहद पसंद था, लेकिन एक रोज होली के दिन ही राजा के बेटे की मौत हो गई। उसके बाद से गांव में जब भी होली का त्योहार मनाया जाता था, वहां या तो सूखा पड़ जाता था या महामारी फैल जाती है, जिसमें सैकड़ों लोग मारे जाते थे।

महामारी से तंग आकर राजा ने समस्त प्रजा को होली का त्योहार न मनाने का आदेश दे दिया। लेकिन कुछ सालों के बाद इत्तेफाक से उस राजा की भी मौत होली के दिन ही हो गई। उसके बाद से ही यहां होली का त्योहार न मनाने की एक परंपरा बन गई, जो अब तक चली रही है। उनका मानना है कि अगर राजा के आदेश की अवहेलना की तो उनका भूत आकर गांव में तबाही मचा देगा।

LIVE TV