इसरो के ‘युविका कार्यक्रम’ यूपी से तीन होनहारों सहित देश के 100 बच्चों का चयन

Report – Ashish singh/Lucknow 

देश के युवा वैज्ञानिकों की प्रतिभा को निखारने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने युविका कार्यक्रम की शुरुआत की. इसरो ने  “उन्हें कम उम्र में ही ज्ञान प्रदान करने” की थीम पर काम किया.

कठिन परीक्षा के बाद उत्तर प्रदेश से तीन बच्चों सहित देश भर से 100 होनहारों का चयन हुआ. इसमें दो बच्चे हर्ष कपूर और शाश्वत साहू लखनऊ के रहने वाले हैं.

इसरो में चयन

इन युवा वैज्ञानिकों को इसरो ने रॉकेट लांचिंग, रॉकेट का काम, सेटेलाइट, चंद्रयान-2, अंतरिक्ष से किसी सन्देश को कैसे आदान-प्रदान होता है सहित कई विषयों पर जानकारी दी.

इसरो ने कार्यक्रम के तहत लाइव रॉकेट की लांचिंग  भी करके दिखाई. युवा वैज्ञानिकों ने बताया कि इसरों में क्या और कैसे होता है यह सब बहुत पास से जानने का अवसर मिला.

पूजा के लिए फूल तोड़ने पर मदरसा संचालक ने बच्चे को बेल्टों से पीटा

आपको बता दें कि शाश्वत के पिता चंद्रयान मिशन-2 से जुड़े हुए हैं और शाश्वत भी अपने पिता की तरह ही इसरो में जा कर देश के लिए कुछ करना चाहते हैं तो वहीं सामान्य परिवार से आने वाले हर्ष कपूर भी अपने माता-पिता के सपनों को पंख लगाने में जुटे हैं.

LIVE TV