इन मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

REPORT- UMA MISHRA

मऊ – मऊ जिले के कलेक्ट्रेट में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वाधान में कर्मचारियों की समस्या को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी को मांग पत्र सौपा गया।

इस दौरान प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने बताया कि इन्डियन पब्लिक सर्विस इम्पलाइज फेडरेशन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किये जाने का अनुरोध सरकार व शासन स्तर पर अनेकों बार किया गया।

परिषद का रवैया सरकार के प्रति हेशमा सहयोगात्मक रहा। हमेशा यही प्रयास करते है कि समस्याओं का निराकरण वार्ता के माध्य से ही किया जाये। परन्तु कई बार अनुरोध के बाद भी एक भी औपचारिक वार्ता नही हो सकी।

जिसके कारण कर्मचारियों में रोष व्याप्त है। इसलिए हम कर्मचारियों की मांग है कि नई पेशन स्कीम को वापस लिया जाये। पुरानी पेंशन स्कीम को बहाल किया जाये।

महिला सुरक्षा को लेकर हिंदू युवा वाहिनी ने शुरू की नई पहल, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

सरकारी क्षेत्र में खाली पङे पदों को नियमित के आधार पर भरा जाये। देश के सभी सार्वजनिक सेवा कर्मचारियों के लिए केन्द्रीय वेतन आयोग के स्थान पर राष्ट्रीय वेतन आयोग का गठन किये जाने सहित 16 सूत्रीय मांग उठाया।

LIVE TV