अब आप भी कर सकते हैं दिल खोलकर शॉपिंग, वो भी बिलकुल फ्री में…

अगर आपके मन में भी शॉपिंग करने से पहले पैसों का ख्याल आता है तो अब परेशान न हों और बिना किसी चिंता के खरीदारी करें, क्योंकि कोई आपका बिल भी भर सकता है। दरअसल, अमरीका के डर्बी शहर में कुछ ऐसा ही हुआ।

यहा एक शख्स ने वॉलमार्ट के सुपरमार्केट में खरीदारी करने आए लोगों के सारे बिल चुका दिए।

बता दें, जब शख्स ने उसकी पहचान और बिल चुकाने की वजह पूछी गई तो उसने खुद को सांता बताया।

दिल खोलकर शॉपिंग

हालांकि, शख्स ने अपनी असली पहचान नहीं उजागर की। मॉल में खरीदारी करने आई एक महिला ने बताया कि वो अपना सारा सामान उठाकर पेमेंट करने के लिए जा रही थी।

इसी बीच कैश काउंटर के पास खड़े एक आदमी ने उसे रोक लिया और पूछा कि क्या वो और भी सामान खरीदना चाहती हैं? इसपर महिला ने कहा कि हां, उन्हें और भी चीजें खरीदनी है।

इसके बाद शख्स ने उससे कहा कि आप जितना सामान खरीदना चाहती हैं, खरीद लीजिए, मैं आपका बिल भर दूंगा। पहले लगा मजाक, लेकिन…

पहले तो महिला को लगा कि वह मजाक कर रहा है, लेकिन उसने सच में पूरा बिल पेमेंट किया और उसके बाद भी वहां खड़ा रहा। इसके बाद उस अनजान शख्स ने महिला का करीब 14 हजार रुपए का बिल चुका दिया।

बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के दिग्गज नेता की गोली मारकर हत्या

महिला ने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया, तो उस शख्स ने खुद की तरफ इशारा करते हुए कहा कि वह सांता है।

सोशल मीडिया पर शेयर की घटना

महिला ने इस घटना को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है।

इसके साथ ही उसने उस अनजान शख्स की पीछे से ली गई फोटो भी शेयर की है। महिला के पोस्ट पर कई लोगों ने कमेंट भी किया है और बताया है कि उनके बिल भी उसी अनजान शख्स ने भरे हैं।

LIVE TV