आज राजनाथ लखनऊ और अमित शाह करेंगे आगरा में चुनावी समर की शुरुआत…

मिशन 2019 को फतह करने के लिए भाजपा ने आक्रामक प्रचार अभियान की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।

भाजपा रविवार को प्रदेश में लोकसभा की सभी 80 सीटों पर एक साथ ‘विजय संकल्प सभा’ के साथ चुनाव प्रचार अभियान शुरू करेगी।

amit shah

इनमें पार्टी का कोई न कोई नेता, केंद्र या प्रदेश सरकार का मंत्री शामिल होगा।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रविवार को आगरा, केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ लखनऊ, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहारनपुर, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य लखीमपुरखीरी व इटावा, उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा अंबेडकरनगर व बहराइच में विजय संकल्प सभाओं में सरकार के कामों का उल्लेख और विपक्ष की खामियों पर निशाना साधते हुए भाजपा की विजय का शंखनाद करेंगे।

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चव्हाण दे सकते हैं पार्टी पद से इस्तीफा, वायरल हुआ ऑडियो क्लिप…

लोगों से प्रदेश में 74 प्लस का लक्ष्य सफल बनाने में सहयोग मांगेंगे।

लोकसभा चुनाव प्रभारी जेपी नड्डा संभल में सभा को संबोधित करेंगे।

LIVE TV