आज का इतिहास 5 दिसंबर : आज ही के दिन हुआ था दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला और तमिलनाडू की पूर्व CM जयललिता का निधन


5 दिसंबर को कई ऐसे कार्य हुए जिससे इस दिन का काफी ऐतिहासिक महत्व है। हम आज आपको 5 दिसंबर को हुई कुछ प्रमुख घटनाओं के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी वजह से यह तारीख इतिहास में दर्ज हो गयी।


5 दिसंबर 1943 को ही जापानी हवाई जहाज ने कोलकाता पर बम गिराया था।
5 दिसंबर 1950 को फ्रीडम फाइटर, कवि और दार्शनिक अरविंद घोष(अरविंदो) का निधन हुआ था।
1950 में ही 5 दिसंबर को सिक्किम भारत का संरक्षित राज्य बना था।
1960 में आज ही के दिन घाना ने बेल्जियम के साथ राजनयिक रिश्ते खत्म कर दिये थे।
1971 में 5 दिसंबर को ही बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता मिली थी।
1999 में 5 दिसंबर को ही युक्ता मुखी को मिस वर्ल्ड का खिताब मिला था।
2013 में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला का निधन भी 5 दिसंबर को ही हुआ था।
2016 में 5 दिसंबर को ही तमिलनाडू की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता का निधन हुआ था।

LIVE TV