आखिर क्यों राष्ट्रपति ट्रंप को बाहर से मंगाना पड़ा खाना, वजह है बेहद खास…

अमेरिका में क्रिसमस की छुट्टियों के बाद शटडाउन का असर दिखने लगा है। बुधवार को पहला कामकाजी दिन था और सरकारी विभागों में आंशिक रूप से कामकाज नहीं हो सका।

बीते कुछ महीनों से सैलरी नहीं मिलने के बाद व्हाइट हाउस किचेन के शेफ छुट्टी पर चले गए हैं। इससे व्हाइट हाउस किचेन ठप हो गया।

आखिर क्यों राष्ट्रपति ट्रंप को बाहर से मंगाना पड़ा खाना

पहले से लंच या डिनर का निमंत्रण पा चुके मेहमानों के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने फास्टफूड का इंतजाम करते हुए पिज्जा और बर्गर खिलाना शुरू कर दिया है।

मौजूदा शटडाउन अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा शटडाउन हो गया है। अमेरिका में शटडाउन अपने 22वें दिन में सोमवार को पहुंच गया है।

इससे पहले राष्ट्रपति बिल क्लिंटन के कार्यकाल में हुआ सबसे लंबा शटडाउन 21 दिनों तक चला था।

3500 करोड़ लोगों में से एक महिला में होती है ये दुर्लभ क्षमता, जिसे आपका जानना है जरूरी….

अंग्रेजी अखबार टेलीग्राफ के मुताबिक सोमवार को डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी कॉलेज फुटबाल चैंपियनशिप की विजेता टीम क्लेमसन टाइगर्स को व्हाइट हाउस लंच पर बुलाया था।

लेकिन उसी दिन बिना सैलरी के काम करने से मना करते हुए व्हाइट हाउस किचेन के शेफ छुट्टी पर चले गए।

LIVE TV