मधुसूदन बिम्बट की मौत के बाद मालिकाना हक अमृता सिंह को मिलेगा या नहीं

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की मां अमृता सिंह के मामा मधुसूदन बिम्बट की वसीयत इस सप्ताह ही सबके सामने आ जाएगी। परिवार के करीबी सूत्र ने बताया कि इसी सप्ताह इस वसीयत को जज के सामने पढ़ा जाएगा। इसके बाद ही निर्णय होगा कि यह करोड़ों की संपत्ति का असल मालिक कौन होगा।

अमृता सिंह
बता दें कि मधुसूदन बिम्बट की शनिवार को मृत्यु हो गई थी। उनकी क्लेमेंटटाउन स्थित 20 बीघा में फैली संपत्ति पर बहन ताहिरा सुलताना बिम्बट और भांजी अमृता सिंह ने अपना हक जताया है। इसके लिए सिविल कोर्ट में भी वाद दायर किया हुआ है, जिसकी सुनवाई पांच फरवरी को होनी है।
बिम्बट की मृत्यु के बाद अमृता सिंह और ताहिरा देहरादून पहुंची थी। उन्होंने इस संपत्ति के परिसर में अपने नाम का बोर्ड भी लगवाया है। सूत्रों के मुताबिक मरने से पहले ही मधुसूदन ने एक वसीयत की थी। सूत्र तो यहां तक बताते हैं कि उन्होंने इस पूरी संपत्ति को एक धर्मार्थ ट्रस्ट को दान करने की इच्छा जताई थी।

क्या सुभाष चंद्र बोस का खजाना लूटने वाले को नेहरू ने दिया था इनाम, देखें क्या है सच्चाई
हालांकि, क्या वसीयत में है इसका खुलासा तो इसके पढ़े जाने के बाद ही होगा। बेहद करीबी रहे और अंतिम समय में भी उनके साथ रहे उनके पारिवारिक मित्र के अनुसार यह वसीयत इस सप्ताह ही जज और चार पारिवारिक मित्रों के सामने पढ़ी जानी है।
अमृता के नाना यानी मधुसूदन बिम्बट के पिता मदन लाल बिम्बट की पहली पत्नी का नाम जरिना सुलताना था। शादी के पहले उनका नाम जरिना हक जो कि बिकानेर राजस्थान के निवासी अहसान उल हक की बेटी थीं।
जरिना को शादी के बाद मीनू बिम्बट के नाम से जाना गया। मगर तलाक के बाद वे वापस अपने घर बिकानेर चली गईं और अपने पुराने संप्रदाय में ही विश्वास जताते हुए उसे अपना लिया था।

LIVE TV