अब इंसान तो छोड़िए गर्मी से भगवान का बुरा हाल , मंदिर के पुजारी ने किया खुलासा…

नई दिल्ली। इस तपती गर्मी में जहां इंसानों का हाल बेहाल है वहीं, गया बिहार में गणेश भगवान की एक प्रतिमा से पसीना निकलने की खबर तेजी से वायरल हो रही है।

 

गणेश

 

 

 

बता दें की गया के रामशिला पहाड़ की तलहटी पर बने इस मंदिर की गणेश प्रतिमा से पसीना बह रहा है। इस मंदिर के पुजारी का दावा है कि भगवान भी इस तपती गर्मी में परेशान हो रहे हैं। भगवान की इस परेशानी को देखते हुए उन्हें चंदन का लेप लगाया जा रहा है साथ ही उनके आस-आप पंखे लगाए गए हैं।

 

विशेषज्ञों ने कहा इस साल बढ़ सकती है UPSC प्री की कट-ऑफ ! देखें ऐसा क्यों …

दरअसल मंदिर में भगवान के लिए दो पंखे लगाए गए हैं साथ ही गर्मी का ध्यान रखते हुए उनके लिए खास कपड़े भी तैयार किए गए हैं।इस मंदिर को लेकर यह मान्यता है कि भगवान श्री राम जब पिंडदान करने गया आए थे तो यहीं आए थे।बताया जाता है कि इसी वजह से यहां रामशिला पहाड़, ठाकुरबाड़ी, राम सरोवर मौजूद है। गणेश भगवान की प्रतिमा से पसीना निकलने के पीछे एक वैज्ञानिक कारण है।

देखा जाये तो मंदिर में भगवान गणेश की प्रतिमा मूंगा पत्थर से बनी हुई है। गौरतलब है कि मूंगा पत्थर की प्रवृत्ति गर्म होती है। ज्यादा गर्मी पड़ने पर मूंगा पत्थर से अपने आप पानी रिसने लगता है।

जहां यह कोई पहली बार नहीं है जब भगवान गणेश की मूर्ति से पानी निकल रहा है। पिछले कई वर्षों से भगवान गणेश की इस प्रतिमा से इसी तरह पानी निकल रहा है।

LIVE TV