अगले तीन दिनों तक जारी रहेगा लू और चिलचिलाती गर्मी का कहर

राजधानी में सोमवार का आसमान पर बादल छाने की वहज से दिल्ली वालों को चिलचिलाती धूप से आंशिक राहत मिली, लेकिन लू का कहर जारी रहा। हालांकि इस बीच दिल्ली के तापमान में थोड़ी और गिरावट दर्ज हुई। अगले तीन दिनों तक दिल्ली में येलो अलर्ट जारी रहेगा।

heat-waves

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली का अधिक तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस बीच आसमान में आंशिक बादय छाए रहने के बीच आंधी आने की संभावना बनी रही।

मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को तामपान 40-41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने के आसार हैं। इस बीच आसमान से आंशिक रूप से बादल छाने के दौरान गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना रहेगी।

विदेशों में 4 जून यानि आज, तो भारत में कल मनाई जायेगी ईद

मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी चल सकती है। हालांकि लू का प्रभाव भी लगातार बने रहने के आसार हैं, जिस कारण दिल्ली वालों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलने की कोई संभावना नहीं है।

वहीं शुक्रवार, शनिवार और रविवार को दिल्ली में गर्मी को कोई अलर्ट नहीं रहेगा, लेकिन इस बीच दिल्ली का पारे में बढ़ोतरी दर्ज होने के आसार बने रहेंगे।

LIVE TV