अगर किसी लड़की के हाथ में दिखे ये निशान, तो जल्द बुलाएँ पुलिस…

कैंपेन हमारे देश में नया है जिसके जरिए महिलाएं अपने साथ हुए यौन शोषणों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। यह कैंपेन भले ही हमारे लिए नया है, लेकिन महिलाओं के प्रति अत्याचार या घरेलू हिंसा या बलात्कार जैसी घटनाए नई नहीं है।

कई बार तो महिलाएं इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज नहीं उठा पाती हैं और कई बार उन्हें ऐसा करने नहीं दिया जाता है। डरा धमकाकर या ब्लैकमेल कर उनकी आवाज को दबा दिया जाता है और सच्चाई को छिपा दिया जाता है।

अगर किसी लड़की के हाथ में दिखे ये निशान
आपको बता दें अमरीका में महिलाएं ब्लैक डॉट कैंपेन के जरिए अपने साथ हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठा रही हैं। यहां यदि किसी महिला की हथेली पर ब्लैक डॉट देखा जाता है तो इसे बेहद गंभीरता से लिया जाता है।

किसी महिला के हाथ में ब्लैक डॉट होने का मतलब है कि वह घरेलू हिंसा की शिकार हैं या किसी बड़ी मुसीबत में फंसी हुई हैं। ब्लैक डॉट होने का मतलब है कि वह पीड़ित महिला आपसे मदद की मांग कर रही है। कोई उस पर नजर रखे हुए हैं जिस वजह से वह अपनी शिकायत किसी से नहीं कर पा रही है।

इन दो टेलिकॉम कंपनियों ने निकाले नए नियम, जरूर जान लें वरना बाद में पड़ सकता है भुगतना

यहां सोशल मीडिया के माध्यम से इस बात फैलाया गया कि यदि आप भी किसी महिला के हाथ में ऐसा निशान देखें तो सबसे पहले पुलिस को सूचित करें।बता दें कि इस कैंपेन की शुरुआत एक अमरीकी महिला ने की थी।

प्रेग्नेंसी के दौरान यह महिला अपने पति की हिंसा का शिकार रहीं और तब उस महिला ने लोगों से बिना कहें मदद मांगने के लिए इसी तरकीब को अपनाया था।

LIVE TV