अगर आपके पास भी हैं 2000 के नोट तो न हों परेशान, जानिए क्या है नियम

2000 रुपए का नोट 30 सिंतबर तक बदलने के आदेश के बाद शहर के तमाम व्यापारी, उद्यमी जो इन नोटों को तिजोरी में रखे थे वह चिंता में पड़ गए। 5 साल से दो हजार रुपए का नोट छापना बंद कर दिया गया था। दो साल से एटीएम में भी इन नोटों का प्रयोग नहीं हो रहा था। बैंक खाते के जरिए 20 हजार रुपए तक 2 हजार के नोट बदलवा सकते हैं।

आर्थिक विशेषज्ञों का कहना है कि किसी को भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। यह नोटबंदी नहीं है। दो हजार के नोट बदलने के फैसले से ज्यादातर लोग अप्रभावित ही रहेंग। बताया गया कि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया छीपीटोला स्थित चेस्ट में हर दिन दो बंडल से ज्यादा दो हजार के नोट नहीं पहुंच रहे थे। वहीं आगरा, अलीगढ़ मंडल के स्टेट बैंक में सिर्फ 20 गड्डी यानी 40 लाख रुपए के नोट पहुंच रहे थे। जबकि 500 के नोटों के एक हजार बंडल पहुंच रहे हैं। वहीं तमाम अन्य बैंकों ने भी इन दो हजार के नोटों के पहुंचने की संख्या काफी कम है।

इस बीच व्यापारी नेताओं के द्वारा भी अपील जारी की जा रही है। व्यापारियों का मानना है कि ब्लैक मनी को बढ़ावा न दिया जाए। किसान, व्यापारी जो अपनी ईमानदारी की कमाई के दो हजार के नोट रखे हैं उनके साथ नम्रतापूर्वक नोटों को बदलने की नीति अपनाई जाए। इस बीच व्यापारी नेताओं का कहना है कि सरकारी अधिकारियों के खातों पर भी निगाह रखी जाए। उनके खातों की जांच भी करवाई जाए।

LIVE TV